फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Student beaten up, then school vandalized; reports filed from both sides

Lucknow News: छात्र की पिटाई फिर स्कूल में तोड़फोड़, दोनों ओर से रिपोर्ट दर्ज

Tue, 20 Jan 2026 02:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 20 Jan 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Student beaten up, then school vandalized; reports filed from both sides
सिद्धौर। असंद्रा थाना क्षेत्र के भारत माता इंटर कॉलेज में शिक्षकों द्वारा छात्र की पिटाई के बाद छात्र द्वारा साथियों संग स्कूल में तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। इस घटनाक्रम ने कॉलेज प्रशासन को प्री-बोर्ड परीक्षा आयोजित न करने और शिक्षकों को सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी देने पर मजबूर कर दिया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है, लेकिन अब दोनों पक्ष मामले को सुलझाने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन





सिद्धौर निवासी एक महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि उनके पुत्र को 14 जनवरी को प्रार्थनासभा में बातचीत करने के आरोप में शिक्षक अनिकेत और प्रधानाचार्य अतुल श्रीवास्तव ने पीटा था। इसके बाद 16 जनवरी को जब छात्र गणित की परीक्षा देने कॉलेज पहुंचा, तो उसे स्कूल से निष्कासित कर दिया गया। वहीं, कॉलेज प्रबंधन ने छात्र पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि 16 जनवरी की सुबह छात्र अपने साथियों के साथ कॉलेज पहुंचा और प्रधानाचार्य कार्यालय में तोड़फोड़ की। इस घटना से आक्रोशित शिक्षकों ने सामूहिक इस्तीफे की धमकी दी है।
विज्ञापन






असंद्रा के एसएचओ आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से शिकायतें प्राप्त हुई हैं। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है और जांच की जा रही है। हालांकि, वर्तमान में दोनों पक्ष आपसी सुलह की कोशिशों में लगे हुए हैं, जिससे कॉलेज में उत्पन्न तनाव को कम किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed