फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Student are expressing anger on twiter

लविवि : सौ दिन में नहीं आया बीए पहले सेमेस्टर का परिणाम, छात्र ट्विटर पर उठा रहे मुद्दा

Wed, 03 Aug 2022 02:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Student are expressing anger on twiter
लविवि के छात्र सोशल मीडिया पर जता रहे गुस्सा। (फोटो ः प्रतीकात्मक) - फोटो : ??? ?????
लखनऊ विश्वविद्यालय में बीएससी पहले सेमेस्टर के विद्यार्थी जहां परिणाम को लेकर नाराज हैं वहीं, बीए पहले सेमेस्टर के विद्यार्थी परिणाम न आने से परेशान हैं। इसे लेकर छात्र ट्विटर पर नाराजगी जता रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं, विवि प्रशासन ने परिणाम जल्द जारी करने की बात कही है। विवि ने अप्रैल में स्नातक प्रथम व अन्य सेमेस्टर की परीक्षाएं कराई थीं।
इसमें काफी कोर्सों के परिणाम आ चुके हैं, लेकिन प्रथम सेमेस्टर के परिणाम फंसे हुए हैं। प्रथम सेमेस्टर में वैसे ही विद्यार्थी अधिक होते हैं।
वहीं इस साल से रायबरेली, लखीमपुर खीरी, सीतापुर व हरदोई के कॉलेज भी विवि से जुड़ गए हैं। ऐसे में प्रथम वर्ष में विद्यार्थियों की संख्या और बढ़ गई है।
इससे स्नातक कोर्सों की परीक्षाओं का परिणाम नहीं जारी हो पाया है। बीएससी पहले सेमेस्टर का परिणाम जारी हुआ तो इसमें भी विवाद हो गया।
छात्रों ने ट्वीट कर कहा है कि विवि नैक में अच्छी ग्रेडिंग लाया है, लेकिन बीए पहले सेमेस्टर का परिणाम 100 दिन बाद भी नहीं आया है। यही हाल रहा तो परिणाम आने में साल लग जाएंगे। विवि प्रवक्ता डॉ. दुर्गेश श्रीवास्तव ने कहा कि परिणाम लगभग तैयार है। इसे जल्द ही जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

अगली परीक्षा की तैयारी कैसे करें
छात्रों का यह भी कहना है कि विवि में पीजी में दूसरे सेमेस्टर की परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी किया जाने लगा है। जल्द ही यूजी की भी दूसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं प्रस्तावित की जाएंगी। इससे विद्यार्थी परेशान हैं। उनका कहना है कि अभी पहले सेमेस्टर का परिणाम ही नहीं पता तो अगली परीक्षा की तैयारी कैसे करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed