फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Strike of electricity employees create problem for people in Lucknow.

बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से लखनऊ में हाहाकार, वीआईपी इलाके अंधेरे में, अफसरों के घरों की पावर सप्लाई ठप

Tue, 06 Oct 2020 12:09 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 06 Oct 2020 12:09 PM IST
विज्ञापन
Strike of electricity employees create problem for people in Lucknow.
निजीकरण के विरोध में प्रदर्शन करते कर्मचारी। - फोटो : amar ujala

बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से लखनऊ की बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। शहर के कई ऐसे इलाके हैं जहां पिछले 36 घंटे से बिजली और पानी गुल है। लोगों के लिए सोमवार की रात काटना मुश्किल हो गया है। हाल ये है कि वीआईपी इलाकों में भी पावर सप्लाई ठप है। राजभवन खंड के तहत इलाके में रहने वाले राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव महेश कुमार गुप्ता सहित कई सेवानिवृत्त आईएएस और आईपीएस के घरों की दोपहर से गुल बिजली रात दस बजे तक चालू नहीं हो सकी।

विज्ञापन


जवाहर भवन उपकेंद्र के ऑपरेटर ने बताया कि रेड हिल स्कूल रोड पर अपर मुख्य सचिव सहित रिटायर्ड अफसर रहते हैं, जिनकी दोपहर करीब 2:45 बजे बिजली बंद हो गई। ट्रांसफार्मर की पेटी का फ्यूज जलने से सप्लाई बंद हुई। हड़ताल के चलते नया फ्यूज न लगने से देर रात तक बिजली बंद रही।
विज्ञापन


वहीं, मंगलवार सुबह रहीमाबाद उपकेंद्र में धमाका हो गया जिससे 200 से अधिक गांवों की बिजली गुल हो गई है। प्रबंधन का दावा है कि वैकल्पिक फीडर से गांवों की बिजली को कुछ देर बाद ही चालू कर दिया गया। पुरनिया उपकेंद्र के अलीगंज के सेक्टर डी में सोमवार दोपहर में 400 केवी का ट्रांसफार्मर जल गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने अधिकारियों से लेकर उपकेंद्र तक शिकायत की पर आश्वासन मिलता रहा की ट्रॉली ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली चालू कर दी जाएगी लेकिन 24 घंटे हो चुके अब तक जले ट्रांसफार्मर की जगह दूसरा ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया। जिसके कारण करीब 200 से अधिक घरों को आज  500-500 मीटर दूरी से पानी भरकर लाना पड़ा।

हड़ताल में विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के कर्मचारी भी कूदे

दरअसल, विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति की पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण के विरोध में सोमवार से शुरू बेमियादी हड़ताल में राजधानी के अभियंता और कर्मचारी कूदे तो बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो गई।

शहर के कई इलाकों में सात से दस घंटे तक बिजली संकट रहा। वहीं, वीआईपी इलाकों की बिजली गुल हुई तो मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के निदेशक तकनीकी सुधीर कुमार सिंह को कूपर रोड उपकेंद्र पहुंचकर शटडाउन लेना पड़ा, तब दूसरे स्रोत से बिजली चालू हो सकी। वहीं, देर रात तक मुख्य अभियंता मधुकर वर्मा अंडरग्राउंड केबल में फॉल्ट खोजते रहे।

उपेंद्र के संविदा कर्मचारियों ने बताया कि सुबह 11:40 बजे कूपर रोड उपकेंद्र को गोमती नगर ट्रांसमिशन उपकेंद्र से आने वाली 33 केवी सप्लाई में ब्रेकडाउन हो गया। इससे विक्रमादित्य मार्ग, माल एवेन्यू, कालीदास मार्ग, जियामऊ और सीएम आवास के आसपास का इलाका बिजली संकट की चपेट में आ गया। वीआईपी इलाके की बिजली गुल होते ही शक्ति भवन में अफसरों के फोन बजने लगे।

इस पर चंद मिनट में निदेशक तकनीकी अधिकारियों के साथ उपकेंद्र पहुंचे और दूसरे ट्रांसमिशन उपकेंद्र से शटडाउन लेकर कूपर रोड उपकेंद्र की बिजली दोपहर 1:10 बजे चालू कराई। इसी तरह जवाहर भवन उपकेंद्र के वीआईपी इलाके डालीबाग की बिजली शाम 4:00 बजे अचानक फॉल्ट से बंद हो गई। निदेशक यहां भी पहुंचे और फॉल्ट ठीक कराने के बाद बिजली चालू कराई।

15 हजार से अधिक घरों में अंधेरा

अहिबारनपुर उपकेंद्र की 33 केवी लाइन ट्रिप होने से 15 हजार से अधिक घरों और दुकानों की बिजली गुल हो गई। शाम चार बजे आया यह संकट देर रात दूर हो सका। इससे करीब दो किमी के दायरे में अंधेरा छाया रहा। यहां पर सभी कर्मचारी हड़ताल में शामिल हो गए थे। इससे एक भी ऑपरेटर नहीं था, जो वैकल्पिक तरीके से ट्रिप हुई लाइन का फीडर दोबारा लगाकर चालू कर सके। ड्यूटी पर मौजूद संविदा कर्मचारी फीडर चालू करने से कतराते रहे।

न्यू हैदराबाद में सात घंटे बिजली, पानी गुल
यूनिवर्सिटी खंड के तहत आने वाले न्यू हैदराबाद सहित आसपास के कई इलाकों में सात घंटे से अधिक देर तक बिजली और पानी गायब रहा। उपभोक्ता उमेश पाटिल ने बताया कि दोपहर 12 बजे गई बिजली शाम सात बजे तक चालू नहीं हो सकी।

हड़ताल के कारण अधिकारी मोबाइल पर शिकायत नहीं सुन रहे थे। उपकेंद्र गए तो पता चला कि लाइन में तकनीकी खराबी आ गई है, जिसे ठीक नहीं कर सकते। वहीं, इन्वर्टर भी तीन घंटे बाद बंद हो गए।

कार्यालय में तालाबंदी....

हड़ताल के चलते छह अधिशासी अभियंता कार्यालय को छोड़कर अन्य वितरण क्षेत्र के सभी अधिशासी अभियंता और उपखंड अधिकारी कार्यालय में सोमवार को कामकाज ठप रहा। कर्मचारी कार्यालय के ताला खोलने तक नहीं गए। हालांकि, उपकेंद्र पर संविदा कर्मचारी बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने में लगे रहे।

यहां भी रहा बिजली संकट     
मोहनलालगंज के उतरेठिया फीडर के 50 गांव में दोपहर से देर रात तक बिजली ठप।     
समेसी उपकेंद्र के अधिकतर गांवों की बिजली 33 केवी लाइन की खराबी से संकट।
अलीगंज के सेक्टर डी में ट्रांसफार्मर में आग लगने से शाम से देर रात तक सप्लाई बाधित।
चिनहट के धावा शिवपुरी में 160 केवीए का ट्रांसफार्मर फुंका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed