फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   strike in nagar nigam

नगर निगम में आज अघोषित कार्यबंदी, प्रदर्शन

Mon, 09 Sep 2013 11:54 PM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Mon, 09 Sep 2013 11:54 PM IST
विज्ञापन
strike in nagar nigam

नगर निगम में मंगलवार को अघोषित कार्यबंदी रहेगी। नगर निगम कर्मचारी उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय एवं सफाई कर्मचारी संयुक्त मोर्चा द्वारा लम्बित मांगों को लेकर विधानभवन के सामने किए जाने वाले विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे।

विज्ञापन


इस प्रदर्शन में प्रदेश के कई जिलों से नगर निगम व नगर पालिकाओं के कर्मचारी शामिल होने आ रहे हैं।

इस बारे मे मोर्चा के सदस्य दुर्गेश वाल्मीकि व शशि कुमार मिश्र ने बताया कि गत 16 अगस्त को लम्बित मांगों को लेकर मुख्यमंत्री, नगर विकास मंत्री और शासन के आलाधिकारियों को पत्र भेजा गया था।
विज्ञापन


इसमें लम्बित मांगें पूरी न होने पर 10 सितंबर को विधानभवन के सामने प्रदेश स्तरीय विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी गई थी। उसके बाद भी शासन ने कोई ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे प्रदेश भर के निकाय कर्मचारी आंदोलित हैं। मंगलवार को वे विधानभवन केसामने विरोध प्रदर्शन करेंगे। इससे पहले वे नगर निगम मुख्यालय के सामने जुटेंगे और वहां सभा करेंगे।

उसके बाद रैली निकालते हुए विधानभवन तक पहुंच कर प्रदर्शन करेंगे। उसके बाद भी यदि शासन नहीं जागा तो कर्मचारी वहीं पर प्रदेशव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल का निर्णय करने को विवश होंगे।

विरोध प्रदर्शन को सफल बनाने केलिए नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों ने जोन पांच व जोन दो कार्यालय में सभा की और आंदोलन में शत प्रतिशत भागीदारी का आह्वान किया।


कर्मचारी संघ केअध्यक्ष मोहम्मद अकील ने कहा कि घोषित कार्यबंदी नहीं है मगर जब कर्मचारी आंदोलन में होंगे तो काम कौन करेगा। आवश्यक सेवाओं को अभी बाधित नहीं किया जा रहा है लेकिन यदि सरकार ने मांगों को लेकर उपेक्षा का रुख नहीं छोड़ा तो इन्हें बाधित करने पर विवश होना पड़ सकता है।

ये हैं प्रमुख मांगें
-23 जुलाई 2012 को शासन केआदेश पर हटाए गए संविदा कर्मियों को वापस काम पर लिया जाए।
-29 जून 1991 के बाद कार्यरत सभी संवर्गों के दैनिक वेतन, संविदा व वर्कचार्ज कर्मियों को नियमित किया जाए।
-रिजवी कमेटी की वेतन संस्तुतियों को तत्काल लागू किया जाए।
-74वें संविधान संशोधन के तहत नगर निगमों को सभी अधिकार दिए जाएं।
-आबादी को ध्यान में रखते हुए नए पदों का सृजन किया जाए और कैडर रिव्यू किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed