एफसीआई कर्मियों का 9 तक अल्टीमेटम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार से वार्ता के बाद भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) कर्मचारियों की
कर्मचारी संगठनों ने केंद्र सरकार को नौ जनवरी तक कर्मचारियों की मांगों को पूरी करने की मोहलत दी है। पर, नियमानुसार काम आंदोलन जारी रखने का फैसला किया है।
कर्मचारी नेताओं ने यह
चेतावनी भी दी है कि नौ जनवरी तक मांगें पूरी न की गई तो 10 जनवरी, 2014
को एक दिन की हड़ताल होगी। इसके बाद भी कोई हल नहीं निकला तो हड़ताल को
अनिश्चितकालीन कर दिया जाएगा।
एफसीआई कर्मचारी फ्रिंज बेनीफिट (चिकित्सा,
बच्चों की शिक्षा, नौकर, वाहन आदि के लिए मिलने वाला भत्ता) लाभ बहाल करने व
पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।
एफसीआई
कर्मचारी संघ के राज्य सचिव एसपी सिंह ने बताया कि निगम के कर्मचारी
संयुक्त संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल की कर्मचारी नेता एमसी त्यागी ने केंद्रीय खाद्य मंत्री केवी थामस और निगम
के चेयरमैन प्रबंध निदेशक सी विश्वनाथ के साथ वार्ता हुई।
दो दौर की
वार्ता के बाद केंद्र सरकार ने कुछ और मोहलत मांगी है।