{"_id":"599a95134f1c1b204c8b45c7","slug":"strike-after-doctor-beaten-in-faizabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैजाबाद में तीमारदारों ने डॉक्टर को पीटा, चिकित्सकों ने बंद किया काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैजाबाद में तीमारदारों ने डॉक्टर को पीटा, चिकित्सकों ने बंद किया काम
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 21 Aug 2017 01:39 PM IST
विज्ञापन
फैजाबाद में डॉक्टर की पिटाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैजाबाद में मरीज के साथ आए तीमारदारों ने डॉक्टर की जमकर धुनाई कर दी। इस घटना से नाराज डॉक्टरों ने कार्य बहिष्कार कर दिया है। सीसीटीवी फुटेज में घटना कैद हो गई है पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक फैजाबाद मंडल चिकित्सालय दर्शननगर में सुबह 10.30 बजे अस्पताल आए मरीज और उसके साथ आए कुछ लोगों ने रेडियोलॉजिस्ट अजय चौधरी के साथ मारपीट की।
बताया जा रहा है कि डॉक्टर के साथ पहले भी कई मरीजों का विवाद हो चुका है। आज भी अल्ट्रासाउंड कराने आए एक मरीज के साथ उनकी कहासुनी हुई थी जिसके बाद मारपीट की नौबत आ गई।
विज्ञापन
इस घटना से गुस्साए डॉक्टरों ने काम बंद कर दिया है। वहीं दूर-दराज के इलाकों से आए मरीजों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। गुस्साए मरीजों ने ओपीडी में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी अयोध्या क्षेत्र के थे और वो जिस गाड़ी से आए थे उस पर भाजपा का झंडा लगा था।