फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Strictness of CM: Chief Minister angry due to interference of headquarters in policing of districts, pressure is being created for posting

सीएम की सख्ती : जिलों की पुलिसिंग में मुख्यालय के हस्तक्षेप से मुख्यमंत्री नाराज, पोस्टिंग के लिए बनाया जा रहा दबाव

Fri, 10 Sep 2021 11:44 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 10 Sep 2021 11:44 AM IST
सार

मुख्यमंत्री ने जिलों में तैनात अपर पुलिस अधीक्षक व पुलिस उपाधीक्षकों और निरीक्षकों व उप निरीक्षकों की समीक्षा के लिए दो अलग अलग समिति गठित करने के निर्देश दिए हैं। समीक्षा के लिए डीजी इंटेलीजेंस, एडीजी कानून व्यवस्था और गृह सचिव की अध्यक्षता में समिति का गठन करने के लिए कहा है।

विज्ञापन
Strictness of CM: Chief Minister angry due to interference of headquarters in policing of districts, pressure is being created for posting
सीएम योगी अदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

जिलों की पुलिसिंग में मुख्यालय के हस्तक्षेप की शिकायतों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने पुलिस अधीक्षकों से कहा है कि वे थानों और सर्किल में अपने स्तर से ही तैनाती करें। सचिवालय या डीजीपी मुख्यालय इसमें हस्तक्षेप न करे। मुख्यमंत्री बृहस्पतिवार को फील्ड में तैनात पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग कर रहे थे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने जिलों में तैनात अपर पुलिस अधीक्षक व पुलिस उपाधीक्षकों और निरीक्षकों व उप निरीक्षकों की समीक्षा के लिए दो अलग अलग समिति गठित करने के निर्देश दिए हैं। अपर पुलिस अधीक्षकों और पुलिस उपाधीक्षकों के कार्यों की समीक्षा के लिए डीजी इंटेलीजेंस, एडीजी कानून व्यवस्था और गृह सचिव की अध्यक्षता में समिति का गठन करने के लिए कहा है। जबकि निरीक्षक और उप निरीक्षकों की समीक्षा के लिए एडीजी कानून व्यवस्था, एडीजी स्थापना और सचिव गृह की समिति गठित की गई है। मुख्यमंत्री ने जिलों के पुलिस कप्तानों से कहा कि नाकारा, लापरवाह और रिजल्ट न दे पाने वाले पुलिस कर्मियों को थानों और सर्किल से एक सप्ताह के अंदर हटाएं। 
विज्ञापन


वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान मुख्यमंत्री ने चन्दौली, गोरखपुर, बलिया, गाजियाबाद, आगरा, हमीरपुर, हरदोई, सीतापुर के जिलाधिकारियों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों, पुलिस अधीक्षकों से बात की। उन्होंने मिशन शक्ति फेज तीन के तहत महिला बीट पुलिस अधिकारियों की तैनाती और उनकी कार्य प्रणाली के बारे जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने महिलाओं व बालिकाओं के प्रति अपराध की घटनाओं पर पूरी संवेदनशीलता के साथ कम से कम समय में कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने थानों और तहसीलों पर आने वाली शिकायतों व आईजीआरएस पर आने वाली शिकायतों का निस्तारण गुणवत्ता के साथ समय से करने के निर्देश दिए। उन्होंने अपराध के मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने, पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने और छोटी-छोटी घटना का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई करने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed