फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Strictness in the name of reform, a ban on asking questions.

Lucknow News: सुधार के नाम पर सख्ती, सवाल पूछने पर रोक

Fri, 21 Aug 2026 02:22 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Strictness in the name of reform, a ban on asking questions.
लखनऊ। मोहान रोड स्थित सर्वोदय बालिका विद्यालय में सुधार के नाम पर लागू की जा रही सख्ती को लेकर अभिभावकों की चिंता बढ़ती जा रही है। विद्यालय प्रशासन के कड़े नियमों के चलते कई अभिभावक अपनी बेटियों का नाम कटवाने को मजबूर होने का दावा कर रहे हैं। इससे छात्राओं की शिक्षा की निरंतरता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।बृहस्पतिवार को अपनी बेटियों का नाम कटवाने पहुंचे तीन अभिभावकों ने आरोप लगाया कि विद्यालय में छात्राओं को मिलने वाली सुविधाओं के नाम पर खानापूर्ति हो रही है। उन्होंने विद्यालय के भीतर जाकर स्थिति का आकलन करने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें इसकी अनुमति नहीं दी गई। अभिभावकों का आरोप है कि उन्हें मीडिया में बयान न देने की चेतावनी भी दी गई। उनसे कहा गया कि ऐसा करने पर बच्चों का साल बर्बाद हो जाएगा।नाम न छापने की शर्त पर अभिभावकों ने विद्यालय स्टाफ पर अभद्रता का भी आरोप लगाया। उनका कहना है कि वे अपनी बेटियों को मिलने वाली सुविधाओं और विद्यालय की व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति देखना चाहते थे, लेकिन उन्हें ऐसा करने से रोक दिया गया।बता दें कि बीते दिनों विद्यालय में पढ़ाई के नाम पर दो ही कक्षाओं के संचालन और शिक्षकों की कमी का आरोप लगाते हुए छात्राएं सड़क पर प्रदर्शन करने पहुंची थीं। इसके बाद से विद्यालय में सख्ती और बढ़ाए जाने की बात सामने आ रही है। इस संबंध में विद्यालय प्रशासन से बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन सभी ने बात करने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed