फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Strict instructions of UP government, scanning of migrants at railway stations and airports

यूपी सरकार का सख्त निर्देश, रेलवे स्टेशनों व हवाई अड्डों पर होगी प्रवासियों की स्कैनिंग

Sun, 11 Apr 2021 10:03 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 11 Apr 2021 10:03 PM IST
सार

-लॉकडाउन की आशंका और पंचायत चुनाव के लिए बड़ी संख्या में प्रवासी लौट रहे अपने घर
-पुलिस कर्मियों को भी निर्देश, कहीं भी न पैदा होने पाए अफरा तफरी

विज्ञापन
Strict instructions of UP government, scanning of migrants at railway stations and airports
कोरोना थर्मल स्कैनिंग - फोटो : पीटीआई

विस्तार

लॉकडाउन की आशंका और यूपी में चल रहे पंचायत चुनाव के मद्देनजर प्रदेश में आने वाले प्रवासियों की संख्या बढ़ गई है। इसे देखते हुए शासन स्तर पर रेलवे स्टेशनों और हवाई अड्डों पर पहले की तरह स्कैनिंग सिस्टम शुरु करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस कर्मियों से भी खास एहतियात बरतने को कहा गया है। 
विज्ञापन


डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी ने बताया कि जो लोग दूसरे राज्यों से आ रहे हैं उनकी स्कैनिंग स्वास्थ्य विभाग ने शुरु कर दी है। पुलिस महकमे के अधिकारियों और कर्मियों को निर्देश दिए गए हैं कि पहले जो एसओपी कोरोना को लेकर जारी की गई थी, उसी पर अमल दोबारा शुरु कर दें। जिलों के पुलिस कप्तानों और रेंज व जोन में डीआईजी, आईजी और एडीजी को इसकी मानीटरिंग के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस महकमे में बड़े पैमाने पर वैक्सीनेशन का भी प्रोग्राम चलाया गया है। जिन लोगों ने वैक्सीन अब तक नहीं ली है, उन्हें हर हाल में वैक्सीन लेने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


बड़े स्टेशनों पर हो रही स्कैनिंग, छोटे स्टेशनों पर लापरवाही जारी
दूसरे राज्यों से जो ट्रेनें आ रही हैं उससे बड़े स्टेशनों पर उतरने वाले यात्रियों की स्कैनिंग की जा रही है। जिन यात्रियों के शरीर का तापमान 98 फारेन हाइट से अधिक है उसे अलग कर दिया जा रहा है और उसका नाम पता नोट कर टेस्ट कराया जा रहा है। बाकी लोगों को उनके गंतव्य तक जाने की इजाजत दी जा रही है। वहीं छोटे स्टेशनों पर रस्म अदायगी ही की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बढ़ गई है यूपी आने वालों की तादाद
महाराष्ट्र में लॉकडाउन की आशंका और यूपी में अपने उम्मीदवार को जिताने की ख्वाहिश लिए लोग दूर दूर से अपने वतन वापस आ रहे हैं। डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी का कहना है कि इसे लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने अधिकारियों से यह भी कहा है कि बाहर से आ रहे लोगों पर नजर रखें। ऐसा न हो कि ऐसे लोगों की वजह से कहीं माहौल खराब हो।

लेकिन लखनऊ आने से डर रहे हैं लोग
पिछले कुछ दिनों में लखनऊ में कोरोना के मामलों में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में ट्रेनों में लखनऊ के लिए पैसेंजर कम मिल रहे हैं। लखनऊ आने वाली गाड़ियों में सीट आसानी से उपलब्ध है।


क्वारंटीन का भी नहीं हो रहा है पालन
एयरपोर्ट पर दूसरे देशों से आने वाले लोगों के हाथ पर स्टैंप लगा कर 14 दिनों तक होम क्वारंटीन की हिदायत दी जा रही है। इसके लिए हाथ पर स्टैंप भी लगाया जा रहा है। लेकिन कहीं भी इस पर अमल नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed