फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Strict instructions of UP DGP on Bharat Bandh, action will be taken on forcibly closing shops

भारत बंद पर यूपी के डीजीपी के सख्त निर्देश, जबरन दुकानें बंद कराने पर होगी कार्रवाई

Mon, 07 Dec 2020 08:28 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 07 Dec 2020 08:28 PM IST
विज्ञापन
Strict instructions of UP DGP on Bharat Bandh, action will be taken on forcibly closing shops
डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी - फोटो : amar ujala
नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान पिछले कई दिनों से दिल्ली के बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं, किसान संगठनों ने आठ दिसंबर को केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के खिलाफ भारत बंद का आवाह्न किया है। 
विज्ञापन


सोमवार को अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी को पत्र लिखकर कहा है कि वे पुलिस अधिकारियों को निर्देश दें कि गाजियाबाद और नोएडा में किसानों के प्रदर्शन में शामिल लोगों का विवरण रखें।
विज्ञापन


इसमें अगर प्रतिबंधित संगठनों के सदस्य, असामाजिक तत्व धरना स्थल पर पाए जाते हैं तो इनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। नोएडा और गाजियाबाद में प्रवेश से 10 किलोमीटर पहले कम से कम पांच स्थानों पर ट्रैक्टरों और ट्रॉलियों को रोकने के लिए चेक पोस्ट बनाया जाए। अन्य राज्यों की सीमा पर भी चौकसी के निर्देश दिए गए हैं ताकि किसान यूपी के रास्ते दिल्ली न जाने पाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही दुकानें जबरन बंद कराने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।निर्देश में स्पष्ट कहा गया है कि ऐसी व्यवस्था बनाई जाए, जिससे किसी की भी जबरन दुकान बंद नहीं हो, किसी के साथ मारपीट न की जाए। डीजीपी ने यूपी में सभी एडीजी जोन, आई रेंज और एसपी-एसएसपी को अराजक तत्वों के साथ सख्ती से निपटने के निर्देश दिए गए हैं।





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed