{"_id":"5f79eea5c7c7cb3bd405ff27","slug":"strict-instructions-by-cm-yogi-police-is-full-of-sensitivity-in-cases-related-to-girls-and-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी का सख्त निर्देश : लड़कियों व महिलाओं से जुड़े मामलों में पूरी संवेदनशीलता बरते पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी का सख्त निर्देश : लड़कियों व महिलाओं से जुड़े मामलों में पूरी संवेदनशीलता बरते पुलिस
Sun, 04 Oct 2020 09:17 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 04 Oct 2020 09:17 PM IST
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लड़कियों और महिलाओं से जुड़े मामलों में पुलिस महकमे को पूरी संवेदनशीलता और तत्परता से कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। विशेष रूप से अनुसूचित जाति, जनजाति से संबंधित मामलों में भी पुलिस विभाग गम्भीरता और शीघ्रता के साथ कार्रवाई करे। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश सरकार की अपराधों के प्रति जीरो टॉलरेन्स की नीति है।
लगातार की गई कार्रवाई का नतीजा है कि बालिकाओं व महिलाओं के प्रति अपराधों में कमी आई है। प्रवक्ता ने बताया कि एनसीआरबी की 2019 की रिर्पोट के अनुसार महिलाओं के विरुद्ध अपराध के मामलों में प्रदेश में सजा का प्रतिशत 55.2 प्रतिशत है, जो देश में सर्वाधिक है। महिला संबंधी अपराधों में 2019 में 8059 मामलों में सजा दिलाई गई जो देश में सर्वाधिक है। राजस्थान में 5625 मामलों में सजा दिलाई गई जबकि मध्य प्रदेश में 4191 मामलों में सजा दिलाई गई।