फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   story telling

शक्तिगाथा में किस्सागो हिमांशु बाजपेई व प्रज्ञा शर्मा ने झांसी की रानी की वीर गाथा बखानी, कहा- रानी के शौर्य ने छुड़ाए अंग्रेजी फौज के छक्के

Sun, 14 Feb 2021 10:23 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 10:23 PM IST
विज्ञापन
story telling
मिशन शक्ति अभियान के तहत कुड़ियाघाट पर आयोजित शक्तिगाथा कार्यक्रम में किस्सागोई करते हिमांशु ब? - फोटो : LKO CITY
लखनऊ। मनु उस वक्त 13 साल की थी। नाना साहब और मनु घोड़े पर निकले हुए थे। मनु ने घोड़े को ऐड़ लगाई और नाना से आगे निकल गई। पीछे से आवाज आई- ‘मनु मैं मरा’। सुनते ही मनु रुक गई। नाना घोड़े से गिर गए थे और खून से लथपथ हो गए थे। मनु ने बेबाकी व बेफिक्री से कहा- ‘घबराओ मत नाना, खून से मत डरो’ और नाना को अपने घोड़े पर लेकर इलाज के लिए पहुंच गईं। मनु, जिन्हें हम झांसी की रानी के नाम से जानते हैं। शौर्य व पराक्रम की प्रतिमूर्ति थीं। मनु के बहाने महिलाओं के जुझारूपन, हिम्मत और देशप्रेम से किस्सागो हिमांशु बाजपेई व प्रज्ञा शर्मा ने श्रोताओं को रविवार को रूबरू कराया। वे यूपी पुलिस के मिशन शक्ति के तहत कुड़ियाघाट पर ‘शक्तिगाथा: किस्सा झांसी की रानी का’ वर्णन शीरीन अल्फाजों में कर रहे थे, जहां पुलिस कमिश्नर सहित आला अधिकारी भी उपस्थित रहे। हिमांशु व प्रज्ञा की जोड़ी ने झांसी की रानी की कहानी को यादगार बनाया। दर्शकों को बांधे रखा और ढलती शाम के साथ-साथ रानी लक्ष्मीबाई के एक-एक किस्से ने दर्शकों में देशप्रेम भर दिया। हिमांशु ने बताया कि रानी लक्ष्मीबाई ही क्यों, उनकी सहेलियां व दासियां भी शौर्य की प्रतिमूर्ति थीं। रानी का विवाह राजा गंगाधर राव से हुआ। वह झांसी पहुंची। एक बार राजा ने उनसे पूछा कि क्या वे नाटक देखने चलेंगी, इस पर रानी ने कहा कि बिलकुल चलूंगी, स्वराज जो आ चुका है। राजा व्यंग्य को समझ गए। उन्होंने कहा कि घुड़सवारी, मलखम, कुश्ती के अतिरिक्त भी कुछ पसंद है आपको।
विज्ञापन

56 के जनरल को 23 की रानी ने दी टक्कर
हिमांशु व प्रज्ञा ने बताया कि राजा गंगाधर राव का निधन बेऔलाद ही हो गया। 1857 में अंग्रेज जनरल ह्यू रोज ने झांसी पर आक्रमण कर दिया। वह 56 साल का था और रानी उस वक्त महज 26 वर्ष की थी। ह्यू रोज ने रात के वक्त हमला किया। पर, रानी ने पहले ही रणनीति बना रखी थी। वह दिन में पुरुष सैनिकों की ड्यूटी लगाती थीं और रात में किले का मोर्चा महिलाएं संभालती थीं। ह्यू रोज ने देखा कि औरतें तोप चला रही हैं तो वह घबरा गया। उधर, तात्या रानी की मदद के लिए निकले, पर अंग्रेजों ने उन्हें रास्ते में ही हरा दिया और वह वापस लौट गए।
विज्ञापन

झलकारी बन गईं लक्ष्मीबाई, अंग्रेजों को छकाया
किस्सागोई करते हुए हिमांशु ने बताया कि अंग्रेजों ने घनघोर युद्ध के दौरान रानी ने अपने पुत्र को पीठ पर चादर से बांधा और भांडेरी गेट से निकलने लगीं। इसी बीच उनकी महिला सिपाही झलकारी ने रानी लक्ष्मीबाई का भेष बनाया और दुश्मनों पर टूट पड़ीं। इधर वह अंग्रेजों को छका रही थी, दूसरी ओर रानी लक्ष्मी बाई काल्पी के रास्ते पर थीं। झलकारी के शौर्य ने अंग्रेजों के छक्के छुड़ा दिए। झलकारी की तरह सुंदरी, मुंदरी, काशी और ऐसी ही कई महिलाएं रानी के साथ थीं, जिनके नमन में इतिहास भी झुकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed