फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Story of three chicken chicks shown in smart class

Lucknow News: स्मार्ट क्लास में दिखाई मुर्गी के तीन चूजे की कहानी

Sat, 15 Apr 2023 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 15 Apr 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Story of three chicken chicks shown in smart class
रायबरेली। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्रवक्ता डॉ. मो. जुबेर ने शनिवार को विकास क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। प्राथमिक विद्यालय सलोन टाउन पहुंचे डायट प्रवक्ता ने 295 बच्चों में से मात्र 120 बच्चे उपस्थित मिले, जिस पर नाराजगी जताई। उन्होंने हर कक्षा में जाकर शिक्षण व्यवस्था देखी। साथ ही खुद बच्चों को पढ़ाया और आदर्श पाठ प्रस्तुत किया। प्रधानाध्यापक अशफाक जहां ने स्मार्ट क्लास में मुर्गी के तीन चूजे की कहानी प्रदर्शित की।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय केवली महिमा में निरीक्षण के दौरान डायट प्रवक्ता को लाइब्रेरी का रखरखाव काफी सुंदर मिला, जिस पर प्रधानाध्यापक महजबीन की तारीफ की। यहां 184 बच्चों में से सिर्फ 28 बच्चे मौजूद मिले। डायट प्रवक्ता ने कहा कि अभिभावकों से संपर्क करें, ताकि बच्चे नियमित स्कूल आएं। प्राथमिक विद्यालय भवानीपुर में भी 225 में से 79 बच्चे ही उपस्थित मिले। प्रधानाध्यापक कृष्ण कुमार ने बताया कि गेहूं कटाई एवं महुआ बिनाई के कारण बच्चे कम आ रहे हैं।
विज्ञापन

कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय सलोन टाउन में 211 के सापेक्ष 99 बच्चे मौजूद रहे। उर्दू शिक्षिका आयशा कफील और हिंदी पढ़ा रही रीता देवी से शिक्षण कार्य के बारे में पूछा। खुद शिक्षण कार्य करके यह बताने की कोशिश की कि पढ़ाने के तरीके को और कैसे बेहतर किया जा सकता है। इस अवसर पर सेवानिवृत्त शिक्षक मो. इस्माइल खान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed