{"_id":"05ebc4de7587c46b8d5dbefd43311626","slug":"story-about-two-police-officers","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बड़ों की लड़ाई में ...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बड़ों की लड़ाई में ...
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Tue, 24 Sep 2013 10:40 AM IST
विज्ञापन
पुलिस विभाग के दो बड़े अफसरों के आपसी तनाव से कई मातहत फायदा उठाने की जुगत में लग गए हैं।
विज्ञापन
फायदा उठाने वालों में दो तरह के मातहत हैं। एक तो वे जो आग को भड़का कर अपने-अपने आका के करीब पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं और दूसरे वे जो इस लड़ाई में अपना भला देख रहे हैं।
जो अपना भला देख रहे हैं, उन्हें इससे मतलब नहीं कि कौन जीतता है और कौन हारता है। वे तो इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि कब दोनों एक-दूसरे का नुकसान करें, जिससे कि उनके रास्ते खुल जाएं।
विज्ञापन
एक अधिकारी तो अभी से एक बडे़ साहब के नक्शे कदम पर चलने लगे हैं। उनमें आए इस बदलाव को उनके साथियों और मातहतों ने भी देखा है। तभी समय-समय पर मातहतों में बरबस यह चर्चा हो रही है कि दो बड़ों की लड़ाई में...।
विज्ञापन