{"_id":"c7b7d9f4b0dba21fd1524728abf7ce0d","slug":"story-about-a-secretariat-officer","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेब में मुहर रखने वाले अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेब में मुहर रखने वाले अफसर
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Wed, 11 Dec 2013 12:54 AM IST
विज्ञापन
सचिवालय में कार्यरत एक अधिकारी का कुछ महीनों पहले ही प्रमोशन हुआ है। अब उन्हें अपने ही वरिष्ठ अधिकारी के कमरे में बराबर की सीट आवंटित हो गई है।
विज्ञापन
प्रमोशन वाले अधिकारी के सामने बड़ा धर्मसंकट हो गया। जिनसे कल तक वे निर्देश लेकर काम करते थे, अब उन्हीं के बराबर में बैठकर काम कैसे करें।
वरिष्ठ अधिकारी के लिहाज में वे अनुभाग में जाकर अपनी पुरानी सीट से ही काम निपटाते हैं।
अब चूंकि पद बढ़ गया है, इसलिए नए पदनाम के हिसाब से फाइलें उनके साइन से ही आगे बढ़ती हैं।
जहां भी बैठे, फाइल पर साइन करते हैं और फिर जेब से मुहर निकालकर लगा देते हैं। अब तो उनकी जेब की मुहर पूरे सचिवालय में फेमस हो गई है।