फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Stopped selling 11 drugs, filled three samples

Lucknow News: 11 नशीली दवाओं की बिक्री रोकी, तीन नमूने भरे

Thu, 20 Apr 2023 07:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 20 Apr 2023 07:35 PM IST
विज्ञापन
Stopped selling 11 drugs, filled three samples
ड्रग इंस्पेक्टर ने शहर की दवा दुकानों पर मारा छापा
विज्ञापन

सभी छह मेडिकल स्टोर संचालकों को नोटिस दिया
संवाद न्यूज एजेंसी
रायबरेली। शहर के मेडिकल स्टोरों पर बिकने वाली दवाओं की गुणवत्ता की बृहस्पतिवार को जांच की गई। छापे के दौरान ड्रग इंस्पेक्टर शीवेंद्र प्रताप सिंह ने नशे से संबंधित 11 दवाओं की बिक्री रोक दी। तीन दवाओं के नमूने सील करके जांच के लिए भेजा है। छह मेडिकल स्टोर संचालकों को नोटिस देकर तीन दिन में दवाओं से संबंधित अभिलेख उपलब्ध कराने के आदेश दिए हैं।
ड्रग इंस्पेक्टर ने बृहस्पतिवार को शहर के खोवामंडी स्थित सागर मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया तो यहां नशे से संबंधित 11 दवाएं मिलीं। इन दवाओं के बिल दुकान पर नहीं मिले। सभी दवाओं को सील करने के साथ ही बिक्री प्रतिबंधित कर दी। दुकान से एक दवा का नमूना भरा। मेडिकल स्टोर संचालक को नोटिस देकर नशे संबंधित दवाओं के संबंध में तीन दिन में अभिलेख उपलब्ध कराने के आदेश दिए। ऐसा न करने पर लाइसेंस निलंबित करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

डीआई ने रतापुर स्थित शुक्ला मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया। यहां फार्मासिस्ट नहीं मिला। कैशमेमो के साथ ही एक्सपायरी दवाएं रखने के लिए काउंटर नहीं मिला। शहर के मधुबन रोड स्थित आर्चा फार्मा व डीबी मेडिकल्स में भी कमियां मिलीं। इसके अलावा सरेनी के आर्थो मेडिकल स्टोर और सेमरी के राज मेडिकल स्टोर का भी निरीक्षण किया। डीआई ने बताया कि सभी को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। जवाब आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed