फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   stop ayodhya visit of sandeep

अयोध्या जाने से रोके गये संदीप पांडेय

Sat, 17 Aug 2019 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
stop ayodhya visit of sandeep
अयोध्या~शनिवार को टोलप्लाजा तहसीनपुर रौनाही में रोके जाने के बाद प्लाजा के प्रशाशनिक भवन से साथ? - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। लखनऊ से अयोध्या आ रहे समाजसेवी व मैग्सेसे पुरस्कार विजेता संदीप पांडे व उनके साथियों को शनिवार को जिला प्रशासन ने टोल प्लाजा तहसीनपुर रौनाही में रोक लिया गया। इस दौरान संदीप व उनके साथियों की पुलिस से बहस भी हुई लेकिन प्रशासन की सख्ती के चलते उनकी एक न चली।
विज्ञापन

करीब दो घंटे तक प्लाजा के प्रशासनिक भवन में चली लिखा पढ़ी के बाद संदीप अपने साथियों के सहित वापस लौट गये। अयोध्या के सरयू मंदिर में आयोजित दो दिवसीय सामाजिक सद्भाव शिविर में अपने लगभग आधा दर्जन साथियों के साथ अयोध्या रवाना हुए संदीप पांडे को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने टोल प्लाजा पर सुबह 10 बजे से ही जाल बिछा रखा था।
विज्ञापन

करीब साढ़े दस बजे दो वाहनों में सवार संदीप के साथ अनुराग शुक्ला, राजीव यादव, हाफिज किदवई, आशीष यादव जैसे ही टोल प्लाजा पर पहुंचे, वहां मौजूद पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने उन्हें रोक लिया। इस दौरान आधे घंटे तक चली बहस के बाद अधिकारियों ने संदीप को प्लाजा के प्रशासनिक भवन में बैठाया और डेढ़ घंटे तक लिखा पढ़ी कराने के बाद वापस कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संदीप पांडे ने कहा कि अयोध्या में सामाजिक सद्भाव को लेकर दो दिवसीय शिविर होना था, इसके आयोजक युगल किशोर शरण शास्त्री को पुलिस ने नजरबंद कर रखा था। इसमें मुंबई से राम पुनियानी और फैजल समेत लगभग दर्जनभर सामाजिक सेवा और सर्व धर्म सम्भाव ट्रस्ट के लोगों की भागीदारी होनी थी। लेकिन प्रशासन ने उन्हें अयोध्या जाने से रोक दिया।
कहा कि यह नागरिक अधिकारों पर प्रतिबंध है, सरकार गैर कानूनी ढंग से इंसानियत की जुबान पर ताला लगा रही है। इसके खिलाफ आंदोलन खड़ा किया जाएगा। बताया कि उनका कार्यक्रम न तो धारा 370 हटाए जाने के खिलाफ था और न ही सांप्रदायिक ताकतों को बढ़ावा देने वाला था।

वहीं, इस संदर्भ में सीओ सदर वीरेंद्र विक्रम ने बताया कि अयोध्या में इस कार्यक्रम को लेकर कोई अनुमति मांगी नहीं थी, इसके चलते इस पर रोक लगाई गई थी। लखनऊ से आए लोगों को समझा बुझाकर वापस कर दिया गया है। टोल प्लाजा पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह, एसडीएम सदर अर्पित गुप्ता, सीओ एलआईयू के साथ बड़ी संख्या में मौजूद पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed