{"_id":"5c6ec9b5bdec22090f3fca04","slug":"stone-pelting-on-shatabdi-express-mirror-creacked","type":"story","status":"publish","title_hn":"शताब्दी एक्सप्रेस पर फेंके गए पत्थर, अनुभूति कोच का कांच चटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शताब्दी एक्सप्रेस पर फेंके गए पत्थर, अनुभूति कोच का कांच चटका
Thu, 21 Feb 2019 09:24 PM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 21 Feb 2019 09:24 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
दिल्ली से लखनऊ आ रही 12004 शताब्दी एक्सप्रेस में उस वक्त हड़कम्प मच गया, जब बृहस्पतिवार दोपहर कानपुर के पास ट्रेन पर पथराव हो गया। ट्रेन जब लखनऊ जंक्शन पर आधा घंटा लेट दोपहर एक बजे पहुंची तो जांच में ट्रेन में लगे इकलौते अनुभूति कोच का कांच चटका हुआ मिला।
यात्रियों ने बताया कि कानपुर से पहले ट्रेन पर पटरियों के किनारे जानवर चराने वालों ने पथराव कर दिया, जिससे कांच चिटक गया। बता दें कि शताब्दी एक्सप्रेस एसी चेयरकार है और इसमें एकलौता अनुभूति कोच लगाया गया है, जिसमें अत्याधुनिक सुविधाएं हैं।