फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Stone pelting between two communities due to cattle entering the garden, five injured

Bahraich News : बाग में मवेशी जाने से दो समुदाय के बीच पथराव, धारदार हथियार के हमले में पांच घायल

Fri, 12 Aug 2022 01:06 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, बहराइच Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 12 Aug 2022 01:06 PM IST
सार

मटेरा थाना क्षेत्र के ग्राम मक्कापुरवा गांव निवासी रामशरण गांव के लोगों के साथ मवेशी चराने गए थे। देर शाम को सभी मवेशी चराकर वापस आ रहे थे। तभी मवेशी एक आम के बाग में चली गई। मवेशी जाने से  बाग मालिक नाराज हो गया।

विज्ञापन
Stone pelting between two communities due to cattle entering the garden, five injured
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

बहराइच में मक्कापुरवा गांव में स्थित बाग में मवेशी चले जाने को लेकर दो समुदाय में विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों की ओर से लाठियां चटकी और उसके बाद पथराव शुरू हो गया। आरोप है कि विशेष समुदाय के लोगों ने एकत्र होकर घर में घुसकर धारदार हथियार से हमला किया और तोड़फोड़ की।  काफी देर तक हंगामा चलता रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। पथराव व धारदार हथियार के हमले में पांच लोगों को चोटे आई हैं। सभी को मरहम पट्टी करके घर भेज दिया गया है।  पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मटेरा थाना क्षेत्र के ग्राम मक्कापुरवा गांव निवासी रामशरण गांव के लोगों के साथ मवेशी चराने गए थे। देर शाम को सभी मवेशी चराकर वापस आ रहे थे। तभी मवेशी एक आम के बाग में चली गई। मवेशी जाने से  बाग मालिक नाराज हो गया। आरोप है कि इसी दौरान कहा सुनी हो गई और बाग मालिक से विवाद हो गया। मवेशी पालक ने मुकदमा दर्ज कराने की बात कही  और वहां से चला गया।
विज्ञापन


आरोप है कि यह बात बाग मालिक को बुरी लगी और वह आने साथियों के साथ लाठी डंडे व हथियारों से लैस होकर मवेशी पालक के गांव पहुंचे। जहां पर हमले किया तो पथराव शुरू हो गया। दोनों तरफ से जमकर पथराव हुआ। आरोप है कि विशेष समुदाय के लोगों ने घर में घुसकर तोड़फोड़ की और धारदार हथियारों से विरोध करने वाले लोगों पर हमला भी किया। जिसमें सुरेश, सुमन व राधेश्याम यादव समेत पांच लोगों को चोटे आई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


मटेरा थानाध्यक्ष राम दवन मौर्य ने बताया कि मवेशी पालक रामशरण की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मारपीट व बलवा समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है, जबकि आमीन अली की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रकरण में 4 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed