फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   STF Prayagraj caught 30 lakh liquor in Sultanpur, seven smugglers arrested

एसटीएफ प्रयागराज ने सुल्तानपुर में पकड़ी 30 लाख की शराब, सात तस्कर गिरफ्तार

Fri, 18 Dec 2020 06:55 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 18 Dec 2020 06:55 PM IST
विज्ञापन
STF Prayagraj caught 30 lakh liquor in Sultanpur, seven smugglers arrested
अवैध शराब के साथ गिरफ्तार सात तस्कर - फोटो : अमर उजाला
एसटीएफ प्रयागराज ने बृहस्पतिवार की रात चांदा कोतवाली क्षेत्र के पूनी भीम पट्टी गांव में स्थानीय पुलिस के साथ छापा मारकर अंतर जनपदीय शराब तस्कर गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। टीम को तीस लाख रुपये कीमत की 995 पेटी बॉम्बे नामक शराब मिली है। टीम ने तस्करों के पास से एक मिनी ट्रक, दो पिकअप, एक एसयूवी, एक कार और दो बाइक भी बरामद की है। स्पेशल टास्क फोर्स यूनिट प्रयागराज के उपनिरीक्षक रणेंद्र सिंह को बृहस्पतिवार को सूचना मिली कि अंतर जनपदीय शराब तस्कर गिरोह के सदस्य सुल्तानपुर जिले के चांदा क्षेत्र में मौजूद हैं। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक रणेंद्र सिंह के नेतृत्व में एसटीएफ की टीम जिले में पहुंच गई।
विज्ञापन


उपनिरीक्षक रणेंद्र सिंह ने चांदा कोतवाल चंद्रभान यादव के साथ क्षेत्र के पूनी भीम पट्टी गांव में देर रात छापा मार दिया। छापे के दौरान टीम को बॉम्बे नाम की 995 पेटी शराब मिली। साथ ही एक मिनी ट्रक, दो पिकअप, एक एसयूवी, एक कार और दो बाइक भी बरामद हुई। पकड़े गए शराब तस्करों की पहचान साबिर शाह, आयुब खां निवासीगण शिवपुर मुडला थाना हाटपिपतिया, राकेश सिंह निवासी वृंदावन कॉलोनी थाना बाडगांव इंदौर मध्यप्रदेश, विक्की यादव निवासी ढकवा थाना आसपुर देवसरा, अमरनाथ निवासी देवरखा, संजीव निवासी महुली थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़ और विनोद यादव निवासी बभनपुर कोतवाली चांदा जिला सुल्तानपुर के रूप में की गई। एएसपी शिवराज ने बताया कि बरामद शराब की कीमत तीस लाख रुपये है। छापे के दौरान दो शराब तस्कर मौके से फरार हो गए हैं। फरार तस्करों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। पकड़े गए सभी आरोपी शराब की तस्करी करते हैं। आरोपियों के खिलाफ चांदा कोतवाली में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed