फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   STF GST raid on many places in Lucknow.

Lucknow News: ट्रांसपोर्टरों के गोदाम पर एसटीएफ टीम का छापा, करोड़ों की टैक्स चोरी पकड़ी

Sat, 25 Jun 2022 06:04 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 25 Jun 2022 06:04 PM IST
सार

राजधानी लखनऊ में एसटीएफ जीएसटी की टीम ने कई जगह छापेमारी करते हुए करोड़ों रुपये की टैक्स चोरी पकड़ी है।

विज्ञापन
STF GST raid on many places in Lucknow.
छापेमारी के दौरान गोदाम में मिला तांबे का तार व जांच करती टीम। - फोटो : amar ujala

विस्तार

राज्य कर विभाग की एसटीएफ इकाई ने शनिवार सुबह राजधानी लखनऊ के तीन ट्रांसपोर्टरों के गोदामों पर अलग-अलग छापेमारी करके बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी का खुलासा किया है। जांच के दौरान सभी ट्रांसपोर्टरों के गोदाम में कई करोड़ रुपए कीमत का टैक्स चोरी का माल पकड़ा गया है। तीनों जगहों पर जांच चल रही है।

विज्ञापन


देर रात तक यह पता चल सकेगा की कितने की जीएसटी चोरी पकड़ी गई है। जानकारी देते हुए एडिशनल कमिश्नर एसटीएफ अरविंद कुमार और एडिशनल कमिश्नर एसआईबी लखनऊ जोन भूपेंद्र शुक्ला ने संयुक्त रूप से बताया कि राज्यकर आयुक्त के निर्देश पर यह कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


दोनों अधिकारियों ने बताया कि जिन जगहों पर छापामारी चल रही है उन जगहों की पिछले एक सप्ताह से रेकी की जा रही थी। मुखबिर से पता चला था की यह ट्रांसपोर्टर टैक्स चोरी का माल लखनऊ ला करके बाद में धीरे धीरे कारोबारियों को पहुंचाते है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस चोरी का खुलासा करने के लिए सुबह सीधे पुलिस लाइन से फोर्स लेकर तीनों जगहों पर एक साथ कार्रवाई की गई। इसमें ऐशबाग की ट्रांसपोर्ट कंपनी कल्पतरु के गोदाम और ऐशबाग स्थित खटिया गोदाम एवं गाजियाबाद गोल्डन ट्रांसपोर्ट के गोदामों पर छापेमारी की गई। सभी गोदामों में भारी तादाद में परचून का माल पाया गया। गोल्डन ट्रांसपोर्ट कंपनी के गोदाम के सामने माल सहित एक ट्रक को भी कब्जे में लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed