फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   STF Deputy SP got medal for ending syndicate of Changur in Balrampur

UP News: छांगुर का साम्राज्य खत्म करने वाले एसटीएफ के डिप्टी एसपी को मिला पदक, किए थे कई चौंकाने वाले खुलासे

Mon, 18 Aug 2025 09:44 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 18 Aug 2025 09:44 AM IST
सार

बलरामपुर में छांगुर का साम्राज्य खत्म करने वाले एसटीएफ के डिप्टी एसपी को भी पदक से नवाजा गया है। अवैध धर्मांतरण को लेकर विदेशी फंडिग समेत कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे। 

विज्ञापन
STF Deputy SP got medal for ending syndicate of Changur in Balrampur
एसटीएफ के डिप्टी एसपी प्रमेश शुक्ला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के बलरामपुर में अवैध धर्मांतरण का साम्राज्य चलाने वाले जमालुद्दीन उर्फ छांगुर शाह उर्फ पीर बाबा की जांच करने वाले एसटीएफ के डिप्टी एसपी प्रमेश शुक्ला को भी उत्कृष्ट सेवा पदक दिया गया है। इस मामले की जांच में सामने आया था कि छांगुर देश की डेमोग्राफी परिवर्तित कर इस्लामिक देश बनाने की मंशा से संगठित गिरोह चला रहा है। 

विज्ञापन


इसके लिए विदेशों से फंडिंग हासिल की जा रही थी। उससे संबंधित 40 से अधिक विदेशी एवं भारतीय बैंक खातों की जांच की गई। इसमें स्विस बैंक के खाते भी शामिल थे। जांच में 100 करोड़ से अधिक विदेशी फंडिंग का खुलासा भी हुआ था। छांगुर के इशारे पर मुस्लिम युवक हिंदू छद्म नाम से हिंदू लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाकर इस्लाम में धर्मांतरण करा निकाह कराते थे। 

विज्ञापन

विदेशियों की संलिप्तता का भी हुआ खुलासा

औरैया, सिद्धार्थनगर, लखनऊ, गाजियाबाद, सहारनपुर, बलरामपुर आदि जिलों की नाबालिग लड़कियों, महिलाओं व पुरुषों को धोखे से अथवा जबरन इस्लाम में धर्मांतरण कराए जाने के सबूत मिले। इसमें विभिन्न प्रदेशों एवं विदेशियों की संलिप्तता का खुलासा भी हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed