फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   STF arrested four people including three solvers during High Court Group-D recruitment exam In Lucknow

UP News: हाईकोर्ट की ग्रुप-डी भर्ती परीक्षा में सेंधमारी, एसटीएफ ने तीन सॉल्वर सहित चार को दबोचा

Tue, 11 Mar 2025 09:19 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 11 Mar 2025 09:19 AM IST
सार

पूछताछ में आरोपी वेद प्रकाश ने बताया कि वह प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग चलाता है। खुद भी परीक्षा देता है। आरोपी कोचिंग में आने वाले अभ्यर्थियों को पास कराने का प्रलोभन देकर उनके स्थान पर बैठकर परीक्षा भी दे चुका है। 

विज्ञापन
STF arrested four people including three solvers during High Court Group-D recruitment exam In Lucknow
एसटीएफ का बड़ा एक्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी लखनऊ में एसटीएफ ने सॉल्वर गिरोह का भंडाफोड़ कर चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें तीन सॉल्वर और अभ्यर्थी शामिल हैं। एसटीएफ में डिप्टी एसपी अवनीश्वर चंद्र श्रीवास्तव के मुताबिक सॉल्वर गिरोह उच्च न्यायालय इलाहाबाद के ग्रुप-डी भर्ती की मुख्य परीक्षा में सेंधमारी की कोशिश कर रहा था। मुखबिर की सूचना पर चारों को प्रज्ञा बालिका इंटर काॅलेज, सेमरा चिनहट और भरवारा स्थित लोएला इंटरनेशनल स्कूल से गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन


डिप्टी एसपी ने बताया कि आरोपी सॉल्वरों में फिरोजाबाद के रसूलपुर आशाबाग चौराहा निवासी वेदप्रकाश सिंह, मथुरा के राया ग्राम मिश्री निवासी हरेंद्र और राजस्थान के भरतपुर स्थित डीह खोरी निवासी बनवारी शामिल हैं। अभ्यर्थी फिरोजाबाद के बसई मोहम्मदपुर फतेहपुर निवासी रिंकू गुज्जर को भी पकड़ा गया है। आरोपियों के पास से मोबाइल फोन, चार प्रवेश पत्र, छह जाली आधार कार्ड, ओएमएआर शीट और प्रश्न पुस्तिका समेत अन्य दस्तावेज बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन

रिंकू के स्थान पर वेद प्रकाश परीक्षा दे रहा था

इस बीच उसकी मुलाकात प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले रिंकू गुज्जर से हुई। दोनों में दोस्ती हो गई। इस बीच रिंकू ने लेखपाल का फार्म भरा। इसमें रिंकू की जगह वेद प्रकाश ने परीक्षा दी थी। इसी प्रकार उच्च न्यायालय की ओर से आयोजित ग्रुप-डी की भर्ती परीक्षा में रिंकू के स्थान पर वेद प्रकाश परीक्षा दे रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य सॉल्वर भी किए तैयार

वेदप्रकाश ने बताया कि रिंकू का चचेरा भाई सोमेंद्र सिंह है। सोमेंद्र का दोस्त तरुण चाहर है। रिंकू के कहने पर ही वेद प्रकाश ने सोमेंद्र और तरुण के स्थान पर परीक्षा देने के लिए दो सॉल्वर तैयार किए थे। आरोपी हरेंद्र और बनवारी परीक्षा देने पहुंचे थे। इसी बीच एसटीएफ ने उन्हें दबोच लिया। इस मामले में चिनहट और गोमतीनगर विस्तार थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस आरोपियों के अन्य साथियों के बारे में पता लगा रही है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed