फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Statues of Mayawati shifted to her house in Lucknow.

Lucknow:बसपा दफ्तर से हटाई गईं मायावती, अंबेडकर व कांशीराम की मूर्तियां, जानिए अब कहां होंगी ये स्थापित?

Wed, 21 Jun 2023 01:52 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 21 Jun 2023 01:52 PM IST
सार

बसपा सुप्रीमो मायावती, डॉ. अंबेडकर व कांशीराम की मूर्तियों को बसपा कार्यालय से हटा दिया गया है। बुधवार को बसपा की बैठक हुई जिसमें मंडल, जिला व राज्य स्तर के कार्यकर्ता व पदाधिकारी आए हुए थे।

विज्ञापन
Statues of Mayawati shifted to her house in Lucknow.
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बसपा के प्रदेश कार्यालय पर लगी बाबा साहब भीमराव अंबेडकर, बसपा संस्थापक कांशीराम व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की तीनों प्रतिमाएं हटा दी गई हैं। यह प्रतिमाएं इसी से सटे मायावती के आवास में शिफ्ट की गई हैं।

विज्ञापन


बसपा पदाधिकारियों का कहना है कि पार्टी कार्यालय पर जब बैठक होती है तभी लोग आते हैं जबकि आवास पर दिनभर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की आवाजाही लगी रहती है। इसलिए प्रतिमाओं को  वहां लगाया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - योग दिवस पर दिया सामाजिक सद्भाव का संदेश, मदरसों में भी हुए योगासन, देखें स्पेशल तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मौसम अपडेट: लू भरे दिन बीते... सुबह से ही होती रही राहत की बारिश, दो दिन में यूपी पहुंच सकता है मानसून


बुधवार को बसपा सुप्रीमो मायावती ने पार्टी कार्यालय पर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और कहा कि सभी को लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों में जुट जाना है।

उन्होंने कहा कि यूपी के करोड़ों लोगों के जीवन में महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी, महिला उत्पीड़न, बिजली, पानी, सड़क जैसी बुनियादी सुविधाएं नहीं है।

इन कमियों से लोगों का ध्यान बांटने के लिए भाजपा की सरकारें जातिवादी, सांप्रदायिक व धार्मिक विवादों को जानबूझकर पूरी छूट दे रही है। इससे देश की प्रगति प्रभावित हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed