फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   State Sports Authority will be formed in UP on the lines of Gujarat

Lucknow : गुजरात की तर्ज पर यूपी में भी बनेगा राज्य खेल प्राधिकरण, प्रस्ताव को कैबिनेट में ले जाने की तैयारी

Thu, 06 Jul 2023 05:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा सुधीर कुमार सिंह, लखनऊ
सुधीर कुमार सिंह, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 06 Jul 2023 05:05 AM IST
सार

यह प्राधिकरण स्वतंत्र इकाई होगी। इसके लिए खेल विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है। इसे जल्द ही कैबिनेट में रखा जाएगा।

विज्ञापन
State Sports Authority will be formed in UP on the lines of Gujarat
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रदेश में खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा मुहैया कराने के लिए सरकार बहुत जल्द ही गुजरात की तर्ज पर उप्र खेल प्राधिकरण का गठन करने जा रही है। यह प्राधिकरण स्वतंत्र इकाई होगी। इसके लिए खेल विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है। इसे जल्द ही कैबिनेट में रखा जाएगा। वहां से मंजूरी मिलने के साथ ही प्राधिकरण के गठन की कार्यवाही शुरू की जाएगी। प्राधिकरण में निदेशक से लेकर सचिव तक सभी पदों पर खेल क्षेत्र के अनुभवी को ही तैनात किए जाने का प्रस्ताव है। अब तक गुजरात में ही राज्य स्तर पर खेल प्राधिकरण है। ऐसे में राज्य खेल प्राधिकरण गठन करने वाला यूपी देश का दूसरा राज्य बन जाएगा।

विज्ञापन


बता दें कि इस समय प्रदेश में शासन के अलावा खेल निदेशालय के माध्यम से ही सभी खेल व खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के संबंधित कार्यक्रमों का संचालन किया जा रहा है। वहीं, अब सरकार का मानना है कि प्रदेश में खेल के विकास के लिए एक स्वतंत्र इकाई का होना जरूरी है । ताकि खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के साथ ही उन्हें बेहतर अवस्थापना सुविधा मुहैया कराई जा सके।
विज्ञापन


दरअसल पिछले दिनों मुख्यमंत्री के साथ हुई बैठक में ही अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल ने यूपी में भी राज्य खेल प्राधिकरण बनाने का प्रस्ताव रखा था। इसपर मुख्यमंत्री ने सैद्धांतिक सहमति दे दी है। इसी आधार पर खेल विभाग द्वारा खेल प्राधिकरण के गठन का प्रस्ताव तैयार किया है । प्राधिकरण कैसे काम करेगा, इसको लेकर भी विशेषज्ञों से राय लेकर ड्राफ्ट तैयार करने का काम शुरू कर दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक जल्द ही प्राधिकरण के गठन से संबंधित प्रस्ताव को कैबिनेट में रखकर मंजूरी दिलाई जाएगी। इसके बाद प्राधिकरण के गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुभवी खिलाड़ियों के हाथ में होगी कमान
प्रस्ताव के मुताबिक खेल प्राधिकरण की कमान किसी आईएएस या किसी दूसरे संवर्ग के अधिकारियों के हाथ में नहीं होगी। बल्कि इसके निदेशक व सचिव लेकर अन्य उच्च पदों पर खेल क्षेत्र के अनुभवी लोगों की ही तैनाती की जाएगी ।


ये होगा फायदा
सरकार का मानना है कि खेल प्राधिकरण के गठन से खिलाड़ियों को जहां आधुनिक उपकरण, बेहतर खान-पान, प्रशिक्षण, स्पोर्टस मेडिसिन सेंटर जैसे तमाम उच्च स्तरीय सुविधाएं मिलेंगी, वहीं लखनऊ, सैफई और गोरखपुर स्पोटर्स कॉलेजों को प्राधिकरण से जोड़कर उसके सुविधाओं में इजाफा किया जा सकेगा । इसके अलावा खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन आदि के लिए सरकार पर निर्भरता से मुक्ति मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed