फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   state level player sneha singh beaten by mischieves

शोहदों ने स्टेट लेवेल महिला खिलाड़ी की नाक तोड़ी , भारी बवाल

Thu, 25 Jun 2015 11:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 25 Jun 2015 11:42 AM IST
विज्ञापन
state level player sneha singh beaten by mischieves

बर्रा इलाके में छेड़छाड़ का विरोध करने पर शोहदों ने एक राज्य स्तरीय कबड्डी खिलाड़ी और उसकी मां को बेरहमी से पीटा। 15 जून को घर में घुसकर किए गए इस हमले में खिलाड़ी की नाक की हड्डी टूट गई थी, बावजूद इसके पुलिस ने सिर्फ असंज्ञेय धाराओं में मामला दर्जकर पीड़िता को टरका दिया था।

विज्ञापन


पीड़ित युवती कबड्डी की राज्यस्तरीय खिलाड़ी है, यह तथ्य बुधवार को आम होने पर घटना के नौ दिन बाद बर्रा पुलिस सोते से जागी और मुख्य आरोपी उजाला ठाकुर उर्फ ऋषि को धर दबोचा।
विज्ञापन

 
एसएसपी शलभ माथुर ने दावा किया कि जल्द ही सभी अभियुक्त गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। इधर, बुधवार शाम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी कानपुर पहुंचे और सभी अभियुक्तों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर स्थानीय भाजपाइयों के साथ एसएसपी आवास पर धरना देकर बैठ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं देर रात एसएसपी ने गुजैनी चौकी इंचार्ज मनोज पांडे को सस्पेंड और एसओ माणिकचंद्र को लाइन हाजिर कर दिया। साथ्ा ही 24 घंटे के भीतर जांच रिपोर्ट तलब की है। इसके साथ ही भाजपाइयों ने जय श्री राम के नारे लगाए और धरना समाप्त कर दिया।

टीवी पर मामला आने पर टूटी सबकी नींद

state level player sneha singh beaten by mischieves

वारदात से प्रभावित स्नेहा सिंह उर्फ डॉली राज्यस्तरीय कबड्डी खिलाड़ी है। बुधवार को इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में प्रकरण आने के बाद सीएमओ से लेकर पीएमओ तक खबर पहुंची और फोन घनघनाए तो पुलिस हरकत में आई।

पहले दर्ज असंज्ञेय मामले को छेड़खानी, घर में घुसकर मारपीट, पथराव, अंगभंग सहित अन्य गंभीर धाराओं में परिवर्तित कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक बर्रा इलाके में रहने वाली डाली, दिल्ली के एक कबड्डी क्लब से नेशनल टीम में खेलने के लिए तैयारी कर रही हैं।

अभी कुछ दिनों पूर्व ही नेशनल टीम में शामिल होने के लिए ट्रायल भी दिया है। इसके साथ ही डॉली उरई के एक कॉलेज से बीपीएड कर रही हैं। डॉली ने बताया कि एक माह पूर्व कॉलेज की छुट्टियों के दौरान घर आई थी।

इसी दौरान घर के पास ही रहने वाले उजाला ठाकुर उर्फ ऋषी ने घर के पास ही रोककर छेड़खानी की थी। डॉली ने मामले की जानकारी परिवारीजनों को दी और दो दिन बाद कॉलेज उरई लौट गई थी।

शोहदों ने घर पर किया पथराव

state level player sneha singh beaten by mischieves

बीते 12 जून को डॉली फिर घर आई तो इलाके में रहने वाले शोहदे उजाला ने फिर से घर के आस-पास चक्कर लगाने शुरू कर दिया। खिलाड़ी की मां ने इसकी शिकायत उजाला के परिजनों से की तो उसने सारी हदें पार कर दी।

बीते 15 जून को बाइक सवार एक दर्जन साथियों के साथ घर पर गाली गलौज करते हुए पथराव कर दिया था। विरोध करने पर शोहदे ने अपने साथियों के साथ खिलाड़ी और उसके परिवारीजनों को बेरहमी से पीटा। कंट्रोल रूम की सूचना पर बर्रा थाने के दरोगा मनोज कुमार पाण्डेय मौके पर पहुंचे लेकिन आरोपी उनसे भी अभद्रता करते हुए मौके से भाग निकले।

धक्का-मुक्की के दौरान दरोगा का हाथ भी जख्मी हो गया था। खिलाड़ी घायल हालत में बर्रा थाने पहुंची और मामले की तहरीर दी। बर्रा एसओ माणिकचंद्र पटेल ने टरकारते हुए आरोपी उजाला और गांधी के खिलाफ सिर्फ एनसीआर दर्ज करते हुए टरका दिया।

पीड़ित खिलाड़ी ने आरोपियों पर कार्रवाई के लिए क्षेत्राधिकारी गोविंदनगर ओपी सिंह से लेकर एसएसपी शलभ माथुर और आईजी आशुतोष पाण्डेय तक न्याय की गुहार लगाई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। बर्रा पुलिस फोर्स, सीओ और एसपी पश्चिम राजेश एस जांच करने बुधवार दोपहर पीड़िता के घर पहुंचे।

मीडिया कर्मियों को देख एसपी कार्रवाई का आश्वासन देते हुए मौके से चले गए। खुद की गर्दन फंसने पर पुलिस ने एक घंटे के भीतर ही आरोपी को उजाला को गिरफ्तार कर खिलाड़ी के आरोपों के आधार पर धाराएं भी बढ़ा दीं। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

सड़क पर लेटे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

state level player sneha singh beaten by mischieves

राज्य स्तरीय कबड्डी खिलाड़ी के साथ छेड़छाड़-मारपीट की घटना में पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने पार्टी के विधायकों और कार्यकर्ताओं के साथ बुधवार रात एसएसपी आवास घेर लिया और आवास के सामने ही सड़क पर बैठे गए।

प्रदेश अध्यक्ष जब बैठे-बैठे थक गए तो वह वहीं सड़क पर लेट गए। उनका कहना है कि जब तक आरोपी पुलिस वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती है, वे लोग यहीं जमे रहेंगे।

उन्होंने कहा कि कानपुर की कानून-व्यवस्था ध्वस्त है और सरकार तमाशा देख रही है। देर रात तक भाजपाइयों का प्रदर्शन जारी रहा। पार्टी के विधायकों ने एसएसपी आवास के मुख्य गेट के अंदर धरना शुरू कर दिया तो, बाहर प्रदेश अध्यक्ष के साथ पदाधिकारियों की टीम ने सड़क पर कभी बैठकर तो कभी लेटकर विरोध जारी रखा।

रात बारह बजे के बाद भी जब एसएसपी की तरफ से आरोप पुलिस वालों के निलंबन की कार्रवाई का आदेश जारी नहीं किया गया तो, प्रदेश अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों ने लाई चना मंगाकर खाया पिया और फिर सड़क पर लेट गए।

इससे पहले पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की एसएसपी आवास में घुसने को लेकर वहां मौजूद पुलिस कर्मियों से झड़प भी हुई। जैसे जैसे समय बीतता गया भाजपाइयों की संख्या बढ़ती गई।

बोली पुलिस, मर जाओगी तो धाराएं बढ़ा देंगे

state level player sneha singh beaten by mischieves

खिलाड़ी डॉली ने बर्रा एसओ माणिकचंद्र पर आरोप लगाया है कि आरोपियों पर धाराएं बढ़ाने की अपील की तो एसओ ने धमकाते हुए कहा कि ‘मरी तो नहीं हो, सिर्फ चोट ही आई है। मर जाओगी तो जानलेवा हमले की धाराएं बढ़ा दी जाएंगी।’ वहीं एसओ ने इस आरोप को मनगढ़ंत बताया।

खिलाड़ी ने आरोपी उजाला ठाकुर, ज्ञान तिवारी उर्फ गांधी सहित अन्य पर जानलेवा हमला करने की धाराओं में कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में देर रात लगभग पौने दो बजे आरोपी पक्ष के कुछ लोगों ने पहले बर्रा यादव मार्केट के पास जाम लगा दिया, जब पुलिस ने उन्हें खदेड़ा तो वे गुजैनी बाईपास पहुंच गए और वहां गाड़ियां रोककर हंगामा किया।

ये लोग भाजपाइयों के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। उधर आरोपी उजाला के खिलाफ गंभीर धाराओं में बर्रा थाने में कई मामले दर्ज हैं।

मुख्य आरोपी ऋषि सिंह उर्फ उजाला ठाकुर के परिवारीजनों ने उल्टा खिलाड़ी पर ही आरोप लगाए हैं। आरोपी के पिता शेखर चौहान और मां सरिता चौहान ने बताया कि खिलाड़ी का परिवार उनके दूर के रिश्तेदार हैं।

कुछ दिनों पूर्व डॉली की मां उनके बेटे उजाला से शादी के लिए रिश्ता लेकर आई थीं पर उजाला के नाबालिग होने का हवाला देते हुए उन्होंने शादी से इनकार कर दिया था। इसके बाद से डॉली का परिवार खुन्नस मानने लगा और उन्होंने बेटे की जिंदगी बर्बाद करने की धमकी भी दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed