फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   State level awards will be given to those working in the field of disability

Lucknow News: दिव्यांगता के क्षेत्र में काम करने वालों को मिलेगा राज्य स्तरीय पुरस्कार

Thu, 21 May 2026 01:20 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
State level awards will be given to those working in the field of disability
लखनऊ। विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर तीन दिसंबर को दिव्यांगता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों, संस्थाओं और अधिकारियों को राज्य स्तरीय पुरस्कार दिए जाएंगे। इसके लिए जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी कार्यालय ने आवेदन आमंत्रित किए हैं।
विज्ञापन

जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी शशांक सिंह ने बताया कि 12 श्रेणियों में कुल 30 पुरस्कार दिए जाएंगे। इनमें दक्ष दिव्यांग कर्मचारी, स्वनियोजित दिव्यांगजन, सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता, प्लेसमेंट एजेंसी, प्रेरणास्त्रोत, दिव्यांगजन के जीवन सुधार से जुड़े नवीन अनुसंधान एवं उत्पाद विकास, पुनर्वास सेवाएं देने वाले सर्वश्रेष्ठ जिला, सृजनशील दिव्यांग व्यक्ति, ब्रेल प्रेस, अनुकूल वेबसाइट, दिव्यांग खिलाड़ी तथा दिव्यांगजन सशक्तीकरण के क्षेत्र में कार्यरत अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हैं। आवेदन पत्र का प्रारूप वेबसाइट hwd.up.nic.in⁠ पर है। इसे भरकर जरूरी अभिलेखों के साथ दो प्रतियों में 15 जुलाई तक कार्यालय जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, जिला पंचायत भवन परिसर कैसरबाग में जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed