{"_id":"6880e7bd823e11a8340a15b0","slug":"state-junior-badminton-championship-starts-from-todey-lucknow-news-c-13-1-lko1071-1305860-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: तैयारी पूरी, राज्य जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: तैयारी पूरी, राज्य जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप आज से
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। लखनऊ बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान में सत्र की पहली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की तैयारियां पूरी कर ली गई है। बृहस्पतिवार से यूपी बैडमिंटन अकादमी में होने वाली प्रतियोगिता में एक लाख की इनामी धनराशि दांव पर होगी। तीन दिवसीय प्रतियोगिता अंडर-19 आयुवर्ग के पांच कैटेगिरी (बालक एकल-युगल, बालिका एकल- युगल और मिश्रित युगल) में खेली जाएगी। इसमें भाग लेने के लिए 300 से ज्यादा शटलर शहर पहुंच चुके हैं। प्रतियोगिता की पांचों वर्गों में विजेता और उपविजेता टीमों को ईस्ट जोन
चैंपियनशिप में भाग लेने का मौका मिलेगा, जो जमशेदपुर (झारखंड) में एक से सात अगस्त तक खेली जाएगी। लखनऊ बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव अनिल ध्यानी ने
बताया कि यूपी बैडमिंटन अकादमी में होने वाली तीन दिवसीय प्रतियोगिता की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसमें भाग लेने वाले अधिकतर खिलाड़ी बुधवार को लखनऊ पहुंच गए। इसमें आधे से ज्यादा खिलाड़ियों ने अकादमी में अभ्यास भी किया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में प्रदेश भर के सभी जूनियर खिलाड़ियों को भाग लेने के लिए बोला गया है ताकि ईस्ट जोन चैंपियनशिप के लिए यूपी की बेहतर टीम का चयन किया जा सके। प्रतियोगिता का उद्घाटन एसपी गोयल (अपर मुख्य सचिव) खिलाड़ियों से परिचय लेकर करेंगे। मौके पर यूपी बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव डॉ. सुधर्मा सिंह भी मौजूद
रहेंगे।