{"_id":"c613c2239bcbd7060fb82094740dba25","slug":"state-govt-gives-compensation-for-iresponsible-police-act-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की करतूत से शर्मिंदा सरकार, भरा जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की करतूत से शर्मिंदा सरकार, भरा जुर्माना
विष्णु मोहन/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 29 Oct 2014 01:57 AM IST
विज्ञापन
हाथरस पुलिस की करतूत के चलते राज्य सरकार को एक लाख रुपये हर्जाना भरना पड़ा है।
विज्ञापन
अपहरण, दुराचार और एसिड अटैक के बाद किशोरी की मौत होने के मामले को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने यह हर्जाना ठोका था।
यह रकम आरोपी सब इंस्पेक्टरों की पगार से लेकर पीड़ित परिवार को दी गई। वर्ष 2012 में किशोरी का अपहरण हुआ था।
किशोरी के पिता का आरोप था कि जब वह अपहरण की रिपोर्ट लिखाने गया तो हाथरस जंक्शन थाना पुलिस ने 20 हजार रुपये मांगे।
पुलिस किशोरी की तलाश में निष्क्रिय बनी रही जिसका नतीजा खौफनाक रूप में सामने आया।
आयोग ने मामले की जांच कर स्थानीय पुलिस की भूमिका तय कर उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई के साथ ही पीड़ित परिवार को एक लाख रुपये बतौर हर्जाना भुगतान करने को आदेश दिया था।