{"_id":"6184c1eca6e6d51f6e2578bc","slug":"state-government-provided-rs-74-crore-for-more-than-two-lakh-flood-affected-farmers-of-44-districts","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : प्रदेश सरकार ने की 44 जिलों के दो लाख से अधिक बाढ़ प्रभावित किसानों के लिए 74 करोड़ की मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : प्रदेश सरकार ने की 44 जिलों के दो लाख से अधिक बाढ़ प्रभावित किसानों के लिए 74 करोड़ की मदद
Fri, 05 Nov 2021 05:17 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 05 Nov 2021 05:17 PM IST
सार
प्रदेश सरकार द्वारा दो लाख आठ हजार 793 किसानों के लिए कृषि निवेश अनुदान सहायता के तहत राज्य आपदा मोचक निधि से यह रकम आवंटित की गई है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाढ़ प्रभावित किसानों के लिए प्रदेश सरकार ने बुधवार को 74 करोड़ 52 लाख 94 हजार की धनराशि का आवंटन किया है। अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने सभी संबंधित जिलाधिकारियों को पत्र भेजकर कहा है कि इस राशि का उपयोग केवल कृषि निवेश अनुदान में ही किया जाएगा। प्रदेश सरकार द्वारा दो लाख आठ हजार 793 किसानों के लिए कृषि निवेश अनुदान सहायता के तहत राज्य आपदा मोचक निधि से यह रकम आवंटित की गई है। इससे पहले छह लाख 17 हजार 444 किसानों को दो अरब सात करोड़ 49 लख 55 हजार रुपये की धनराशि आवंटित की जा चुकी है।
विज्ञापन
अपर मुख्य सचिव के मुताबिक शासन द्वारा 44 जनपदों झांसी, ललितपुर, सिद्धार्थनगर, गोरखपुर, देवरिया, लखीमपुर खीरी, बहराइच, अलीगढ़, गाजीपुर, मऊ, कुशीनगर, संतकबीरनगर, वाराणसी, सीतापुर, पीलीभीत, बलरामपुर, बलिया, बरेली, बाराबंकी, जालौन, बस्ती, चन्दौली, कानपुर देहात, बिजनौर, अंबेडकरनगर, रामपुर, महोबा, हमीरपुर, मुरादाबाद, कानपुर नगर, श्रावस्ती, हरदोई, गोंडा, चित्रकूट, सुल्तानपुर, अमेठी, आजमगढ़, कन्नौज, फर्रुखाबाद, मेरठ, उन्नाव, बदायूं, भदोही तथा मुजफ्फरनगर में बाढ़ से फसलें क्षतिग्रस्त हुईं।
विज्ञापन