फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   state employees to protest on 19

राज्य कर्मचारी 19 को करेंगे प्रदेशव्यापी प्रदर्शन

Mon, 03 Feb 2014 08:57 AM IST
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 03 Feb 2014 08:57 AM IST
विज्ञापन
state employees to protest on 19

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए 19 फरवरी को राज्य कर्मचारी अधिकार मंच के बैनर तले प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन करने का ऐलान किया है।

विज्ञापन


जिला मुख्यालयों पर कर्मचारी कार्य बहिष्कार कर धरना देंगे। जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी दिया जाएगा।

कर्मचारी नेताओं ने नई पेंशन नीति के विरोध में लोकसभा चुनाव में किसी भी पार्टी के पक्ष में मतदान न करके राइट टू रिजेक्ट  विकल्प का प्रयोग करने की बात कही।
विज्ञापन


राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की रविवार को कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई थी।

राजभवन के सामने उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के भवन में हुई इस बैठक में नवंबर में हुई 11 दिनों की हड़ताल के बाद मांगों पर सरकार के उठाए गए कदमों की समीक्षा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिषद के अध्यक्ष हरि किशोर तिवारी ने कहा कि कर्मचारियों की जायज मांगों पर कृषि उत्पादन आयुक्त की अध्यक्षता में बनी तीन सदस्यीय समिति ने संस्तुति कर सरकार के पास भेज दिया था।


लेकिन सरकार अब तक इस बारे में कोई निर्णय नही ले पाई। इस समिति का कार्यकाल 20 फरवरी को खत्म हो रहा है।

सरकार ने हाईकोर्ट में जिन चार मांगों को पहले मानने की बात कही थी उनका भी अभी तक आदेश जारी नहीं हो सका। परिषद के नेताओं ने कहा कि वे लोग अब उत्तर प्रदेश तक ही सीमित नही रहेंगे।

अन्य राज्यों में जाकर वहां के कर्मचारी संगठनों और संघों को जोड़कर देशव्यापी मुहिम चलाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed