फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   State Congress yogi said: UP government proved unsuccessful providing security to women

UP : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बोले- महिलाओं को सुरक्षा देने में नाकाम साबित हुई सरकार, यह माथे पर कलंक जैसा

Thu, 12 Oct 2023 12:17 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 12 Oct 2023 12:17 AM IST
सार

राजधानी लखनऊ में विधानसभा से महज चंद कदमों की दूरी दारूलशफा पर कौशाम्बी से न्याय मांगने आई महिला मुख्यमंत्री से न मिल पाने के कारण धरने पर बैठी, न्याय मिलना तो दूर उसके साथ दुष्कर्म जैसी घटना घटित हो गई। 

विज्ञापन
State Congress yogi said: UP government proved unsuccessful providing security to women
अजय राय ने कहा कि सरकार कई मोर्चों पर फेल हुई है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय ने कहा कि भाजपा सरकार में पुलिस का इकबाल पूरी तरह से समाप्त हो चुका है। प्रदेश की आधी आबादी डर और असुरक्षा के साये में अपना जीवन व्यतीत करने को मजबूर है। मुख्यमंत्री की नाक के नीचे अति सुरक्षित क्षेत्र में महिला के साथ दुष्कर्म की घटना सरकार के माथे पर कलंक है।

विज्ञापन


जारी बयान में उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं के विरुद्ध हो रहे अपराधों को रोकने में पूरी तरह से नाकाम है। राजधानी लखनऊ में विधानसभा से महज चंद कदमों की दूरी दारूलशफा पर कौशाम्बी से न्याय मांगने आई महिला मुख्यमंत्री से न मिल पाने के कारण धरने पर बैठी, न्याय मिलना तो दूर उसके साथ दुष्कर्म जैसी घटना घटित हो गई।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था की इससे भयावह तस्वीर और भला क्या हो सकती है? इसी तरह बरेली में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सीबीगंज इलाके में मनचलों ने कोचिंग से लौट रही एक छात्रा को चलती ट्रेन के आगे फेंक दिया जिससे छात्रा बुरी तरह जख्मी हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा प्रदेश की जनता को सुरक्षा देने में प्रदेश सरकार पूरी तरह से विफल हो चुकी है। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं का नारा देने वाली भाजपा सरकार आज बेटियों की सुरक्षा करने में पूरी तरह से नाकाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेपी नारायण को दी श्रद्धांजलि
कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में आयोजित समारोह में लोक जननायक डॉ0 जयप्रकाश नारायण की जयंती मनाई गई। उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इस दौरान डॉ सीपी राय, डॉ0 हिलाल अहमद नकवी, डॉ0 सुधा मिश्रा, वीरेन्द्र मदान, राजेश सिंह काली, प्रभाकर मिश्रा, नितान्त सिंह, डॉ0 रिचा शर्मा, आशीष अवस्थी, दिनेश सिंह यादव, विवेक सिंह तन्हा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed