{"_id":"61153292ae2c4b29572bf953","slug":"state-congress-will-run-jai-bharat-maha-sampark-abhiyan-from-19th-onwards-lallu","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश अध्यक्ष लल्लू बोले, प्रदेश कांग्रेस 19 से प्रदेश भर में चलाएगी जय भारत महासंपर्क अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश अध्यक्ष लल्लू बोले, प्रदेश कांग्रेस 19 से प्रदेश भर में चलाएगी जय भारत महासंपर्क अभियान
Thu, 12 Aug 2021 08:39 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 12 Aug 2021 08:39 PM IST
सार
स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगाँठ पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा 30 हजार गांवों और वार्डों में ‘जय भारत महासंपर्क’ अभियान चलाने का फैसला किया गया है।
विज्ञापन
अजय कुमार लल्लू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगाँठ पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा 30 हजार गांवों और वार्डों में ‘जय भारत महासंपर्क’ अभियान चलाने का फैसला किया गया है। इस अभियान के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता तीन दिन तक गांवों में प्रवास करते हुए करीब 90 लाख लोगों से सीधा संपर्क करेंगे। इस दौरान गांवों में कई तरह केकार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
यह जानकारी बृहस्पतिवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने पत्रकारों से बातचीत में दी है। उन्होंने बताया कि कि पिछले दिनों कांग्रेस ने भाजपा सरकार के जंगलराज, किसान विरोधी नीतियों और बढ़ती महंगाई व महिला सुरक्षा केमुद्दे पर विधानमंडल से लेकर सड़क तक अभियान छेड़ रखा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने तय किया है कि भाजपा को गद्दी से हटाकर ही दम लेंगे। इसी कड़ी में कांग्रेस हाईकमान ने तय किया है कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ पार्टी बड़े धूमधाम से मनाएगी, क्योंकि स्वतंत्रता आंदोलन में कांग्रेस का इतिहास बलिदानों और त्याग का रहा है।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी की महासचिव और प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी के निर्देश पर चलाए जाने वाले इस अभियान पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता 75 घंटे में चिन्हित 30 हजार गांवों और वार्डों में प्रवास कर जनता से संवाद करेंगे। उन्होंने बताया कि 19 अगस्त से शुरू होने वाले ‘जय भारत महासंपर्क अभियान’ दौरान 90 लाख लोगों से कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता सीधे संपर्क करेंगे। उन्होंने बताया कि इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा गांवों में विभिन्न तरह के कार्यक्रमों को आयोजन किया जाएगा। मसलन कि हर नेता और कार्यकर्ता को गांवों में श्रमदान करना होगा। 20 अगस्त को सद्भावना दिवस के रूप में स्व. राजीव गांधी की जयंती भी गांव-गांव मनाई जाएगी और इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा संविधान की शपथ दोहराई जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि महासंपर्क अभियान में स्वतंत्रता सेनानियों, उनके परिजनों और वरिष्ठ नागरिकों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया जाएगा। इसके साथ ही इस ‘मेरा देश-मेरा गांव’ कार्यक्रम के जरिये ग्रामीण जीवन की समस्याओं, खेती-बारी, मंहगाई, छुट्टा पशुओं की समस्या, बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर ग्रामीणों से संवाद किया जाएगा और उनकी राय ली जाएगी।