{"_id":"64a646781808a15475054d16","slug":"state-comittee-is-not-formed-of-samajwadi-party-2023-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: प्रदेश कमेटी के बिना कैसे जंग लड़ेगे सपाई, राष्ट्रीय सम्मेलन के नौ महीने बाद भी कार्यकारिणी का गठन नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: प्रदेश कमेटी के बिना कैसे जंग लड़ेगे सपाई, राष्ट्रीय सम्मेलन के नौ महीने बाद भी कार्यकारिणी का गठन नहीं
Thu, 06 Jul 2023 10:13 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 06 Jul 2023 10:13 AM IST
सार
सपा के राष्ट्रीय सम्मेलन के नौ महीने बाद भी प्रदेश कार्यकारिणी का गठन नहीं किया जा सका है। हालांकि, सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने इस संबंध में बयान दिया है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा चुनाव सिर पर हैं, लेकिन अभी तक सपा की प्रदेश कार्यकारिणी को लेकर कार्यकर्ताओं में ऊहापोह की स्थिति है। ऐसा तब है, जब सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव में ''80 हराओ भाजपा भगाओ'' का लक्ष्य दिया है।
विज्ञापन
सवाल यह है कि बिना प्रदेश कार्यकारिणी के यह जंग कैसे लड़ी जाएगी।
सपा का अक्तूबर 2022 में राष्ट्रीय व प्रांतीय सम्मेलन हुआ था, जिसमें अखिलेश यादव को राष्ट्रीय अध्यक्ष और नरेश उत्तम पटेल को प्रांतीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। तब घोषणा की गई थी कि एक माह के अंदर राष्ट्रीय और प्रांतीय कार्यकारिणी का भी गठन कर दिया जाएगा। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की तो घोषणा हो चुकी है, पर कार्यकर्ताओं को 9 माह बाद भी प्रदेश कार्यकारिणी का अभी तक इंतजार है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - पूर्व IAS रामविलास यादव की 20 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति अटैच, विजिलेंस ने किया था गिरफ्तार, ED एक्शन में
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - मनी लॉन्ड्रिंग : सराफा कारोबारियों को रखने होंगे नोडल अधिकारी, संदिग्ध लेनदेन की केंद्रीय एजेंसी को देंगे खबर
आम तौर पर सपा की प्रदेश कार्यकारिणी में 51 सदस्य रहते हैं, लेकिन पिछली बार विधानसभा चुनाव को देखते हुए यह 71 सदस्यीय थी। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर माना जा रहा है कि इस बार भी प्रदेश कार्यकारिणी में ज्यादा से ज्यादा नेताओं को जगह देने का प्रयास किया जाएगा। इसमें जातीय समीकरण का भी ध्यान रखा जाएगा।
इस बारे में सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल का कहना है कि अभी पार्टी की जिला व फ्रंटल कमेटियों का गठन चल रहा है। शीघ्र ही प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा भी कर दी जाएगी।