फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   state cabinet decision

चुनाव से ठीक पहले अखिलेश का लॉलीपॉप

Thu, 27 Feb 2014 07:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 27 Feb 2014 07:32 PM IST
विज्ञापन
state cabinet decision

लोकसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव सरकार ने राज्य कर्मचारियों को भी सौगात देकर अपने पाले में करने की कोशिश की है।

विज्ञापन


पिछले दिनों अल्पसंख्यकों एवं अन्य वर्गों के लिए कई योजनाएं शुरू करने के बाद बुधवार को अखिलेश सरकार ने राज्य कर्मचारियों को खुश करने के लिए कई अहम फैसले किए।

बुधवार को कैबिनेट में हुए निर्णय के अनुसार सरकारी कर्मचारी अब बड़े निजी अस्पतालों में भी इलाज करा सकेंगे।

इसके अलावा एलटीसी पर जाने वाले कर्मचारियों को भी हवाई यात्रा का भी अधिकार दे दिया गया है। साथ ही कुष्ठ संवर्ग के लगभग 3300 कर्मचारियों का ग्रेड बढ़ाने का भी फैसला किया गया है।

विज्ञापन

कर्मियों का मेदांता व स्कॉर्ट जैसे हास्पिटल में इलाज

state cabinet decision

राज्य कर्मचारी भी अब मेदांता और स्कॉर्ट जैसे हास्पिटलों में भी मुफ्त इलाज करा सकेंगे। राज्य कर्मियों के इलाज का पैसा सरकार देगी। बुधवार को कैबिनेट ने इस फैसले पर अपनी मुहर लगा दी।

इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक (चिकित्सा परिचर्या) (प्रथम संशोधन) नियमावली 2014 को मंजूरी दे दी गई है।

केंद्र सरकार स्वास्थ्य योजना (सीजीएचएस) की तर्ज पर राज्य सरकार प्रदेश के जाने-माने निजी हास्पिटलों को अपने पैनल पर लेगी। इसमें मेदांता व स्कॉर्ट जैसे बड़े हास्पिटल होंगे।

राज्य कर्मचारी व उनके आश्रित इनमें वरिष्ठ चिकित्सकों द्वारा रेफर किए जाने के बाद इलाज करा सकेंगे और इसकी प्रतिपूर्ति सरकार करेगी।

ऐसे हास्पिटलों में इलाज के लिए राज्य कर्मियों को स्वास्थ्य पत्र के साथ स्मार्ट कार्ड भी दिए जाएंगे। राज्य सरकार का मानना है कि इसे कर्मचारियों को गंभीर बीमारियों का इलाज कराने में आसानी होगी।

1.20 कर्मचारी कर सकेंगे हवाई यात्रा

state cabinet decision

प्रदेश कैबिनेट ने सूबे के कर्मचारियों का अवकाश यात्रा (एलटीसी) के दौरान हवाई यात्रा का सपना पूरा कर दिया। इससे प्रदेश के 1.20 लाख कर्मचारी फायदा पाएंगे।

कर्मचारी लंबे अर्से से हवाई यात्रा की अनुमति की मांग कर रहे थे। प्रदेश के कर्मचारियों को अवकाश यात्रा (एलटीसी) की सुविधा हासिल है।

वे इसके लिए रेल सुविधा का फायदा पाते हैं लेकिन हवाई व जल मार्ग से यात्रा की अनुमति नहीं थी। रेल यात्रा में लगने वाले समय व कठिनाई का हवाला देते हुए कर्मचारी काफी समय से हवाई यात्रा की सुविधा देने की मांग कर रहे थे।

बुधवार को मुख्यमंत्री की अगुवाई में कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को पास कर दिया गया। कैबिनेट ने अवकाश यात्रा सुविधा के लिए वर्तमान में निर्धारित स्थानों पर आने-जाने के लिए वायुयान से यात्रा की मंजूरी दे दी।

हालांकि कर्मचारी वायुयान से की गई यात्रा के बदले अधिकृत श्रेणी का किराया ही प्राप्त कर सकेंगे। इससे अधिक खर्च आने पर उन्हें अतिरिक्त रकम अपने पास से वहन करना होगा।

इस फैसले से कर्मचारियों को कोई आर्थिक फायदा तो नहीं हुआ लेकिन हवाई यात्रा करने का सपना जरूर पूरा हो गया।

कर्मचारियों को इसके लिए यात्रा बिल के साथ हवाई यात्रा के प्रमाण स्वरूप टिकट व बोर्डिंग पास प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। इस व्यवस्था से प्रदेश के करीब 1.20 लाख कर्मचारी लाभान्वित होंगे।

विज्ञापन

इन्हें भी मिलेगा फायदा

state cabinet decision

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के कुष्ठ संवर्ग के करीब 3300 कर्मचारियों का ग्रेड पे बढ़ाने के फैसले को भी कैबिनेट की हरी झंडी मिल गई।

कर्मचारी काफी समय से वेतन विसंगति का हवाला देकर ग्रेड पे बढ़ाने की मांग कर रहे थे।

बुधवार को कैबिनेट ने मुख्य सचिव समिति की संस्तुति के अनुसार नॉन मेडिकल असिस्टेंट, नॉन मेडिकल सुपरवाइजर व स्वास्थ्य शिक्षक के ग्रेड पे को बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।

नॉन मेडिकल असिस्टेंट अब 2000 के स्थान पर 2400 रुपये ग्रेड पे, नॉन मेडिकल सुपरवाइजर 2400 के स्थान पर 2800 रुपये ग्रेड पे व स्वास्थ्य शिक्षक 2800 के स्थान पर 4200 रुपये ग्रेड पे पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed