{"_id":"650d86fb2edba3b9b007324a","slug":"state-and-central-employees-will-protest-for-old-pension-in-lucknow-2023-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: हर हाल में चाहिए पुरानी पेंशन, राजधानी में अपनी ताकत दिखाएंगे प्रदेश और केंद्र के हजारों कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: हर हाल में चाहिए पुरानी पेंशन, राजधानी में अपनी ताकत दिखाएंगे प्रदेश और केंद्र के हजारों कर्मचारी
Sat, 23 Sep 2023 06:12 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sat, 23 Sep 2023 06:12 AM IST
सार
अखिल भारतीय राज्य सरकार कर्मचारी महासंघ व कंफेडरेशन ऑफ सेन्ट्रल गवर्नमेंट इम्प्लाई एंड वर्कर्स के संयुक्त आह्वान पर यह बैठक प्रत्यक्ष कर भवन नरही में होगी।
विज्ञापन
शिक्षक और कर्मचारी लंबे समय से पुरानी पेंशन मांग कर रहे हैं।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पुरानी पेंशन लागू कराने, आउटसोर्सिंग कार्मिकों को नियमित करने और फ्रीज़ भत्तों को जारी करने की मांग को लेकर राज्य व केन्द्र सरकार के कर्मचारी 23 सितंबर को लखनऊ में एकत्र होकर रणनीति बनाएंगे। अखिल भारतीय राज्य सरकार कर्मचारी महासंघ व कंफेडरेशन ऑफ सेन्ट्रल गवर्नमेंट इम्प्लाई एंड वर्कर्स के संयुक्त आह्वान पर यह बैठक प्रत्यक्ष कर भवन नरही में होगी।
विज्ञापन
आयकर विभाग कर्मचारी महासंघ के महामंत्री रवीन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि इस संयुक्त सम्मेलन में अखिल भारतीय राज्य कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष लांबा व केन्द्रीय कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री रुपक सरकार शामिल होंगे।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष अफ़ीफ़ सिद्दीकी ने बताया बहुप्रतीक्षित मांग पुरानी पेंशन योजना को लागू कराने के लिए इस सम्मेलन में आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी। वहीं तीन नवंबर को रामलीला मैदान में होने वाली महारैली की सफलता की भी रणनीति तय होगी।
विज्ञापन