फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Staff nurse accused officers of harassing her

Lucknow News: स्टाफ नर्स ने अफसरों पर लगाया तंग करने का आरोप

Sat, 01 Jun 2024 05:37 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2024 05:37 AM IST
विज्ञापन
Staff nurse accused officers of harassing her
लखनऊ। सिविल अस्पताल के पीकू वार्ड की सिस्टर इंचार्ज ने शुक्रवार को वीडियो वायरल कर अफसरों पर तंग करने का आरोप लगाया। स्वास्थ्य महानिदेशक से लिखित शिकायत भी की। वहीं, अफसरों का कहना है कि पीकू वार्ड में बेहद गंभीर बच्चे भर्ती हैं। इसके बावजूद वार्ड में लगी मशीन खराब होने की जानकारी तक सिस्टर इंचार्ज नहीं दे रही हैं।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल के पीडियाट्रिक आईसीयू में नौ वेंटीलेटर हैं। यहां कई गंभीर बच्चे भर्ती हैं। बच्चों में ऑक्सीजन की मात्रा परखने के लिए वार्ड में लगी एबीजी मशीन खराब पड़ी है। शुक्रवार सुबह सीएमएस-एमएस ने वार्ड का राउंड किया। मशीन खराब होने पर सिस्टर इंचार्ज को फटकार लगाई। इससे नाराज सिस्टर इंचार्ज ने अफसरों पर तंग करने का आरोप लगाते हुए एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। इससे अस्पताल की फजीहत हुई। सीएमएस डॉ. राजेश श्रीवास्तव के मुताबिक, सिस्टर इंचार्ज बेबुनियाद आरोप लगा रही हैं। पीकू वार्ड में मशीन खराब होने के बारे में जानकारी मांगी गई थी। जिससे वह बिफर उठीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed