{"_id":"5bd18e60bdec2269871ee1c0","slug":"ssp-kalanidhi-naithani-issued-whatsapp-number-for-traffic-management","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर ट्रैफिक में फंसे तो इस नंबर पर करें मैसेज, सूचना मिलते ही पहुंचेगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर ट्रैफिक में फंसे तो इस नंबर पर करें मैसेज, सूचना मिलते ही पहुंचेगी पुलिस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 25 Oct 2018 03:05 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क पर जाम लगने पर खीझने के बजाय 9454405155 नंबर पर वॉटसएप मैसेज करके सूचना दें। सूचना मिलते ही यातायात पुलिस की विशेष टीम मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाएगी। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने राजधानी को जाम से बचाने के लिए यह नई व्यवस्था की है।
एसएसपी ने बताया कि यातायात के सभी क्षेत्राधिकारियों, निरीक्षकों व उपनिरीक्षकों के साथ बैठक कर जनता से सीधा संवाद कायम करने के निर्देश दिए गए हैं। हेल्पलाइन नंबर 1073 पर आने वाली सभी फोन कॉल को जिला नियंत्रण कक्ष से यातायात नियंत्रण कक्ष स्थानांतरित किया जाएगा।
इससे यातायात से संबंधित समस्याओं का त्वरित समाधान हो सकेगा। सबसे ज्यादा ट्रैफिक दबाव वाले मार्गों को चिह्नित कर जाम की वजह पता लगाई जाएगी। वहीं एसएसपी ने बताया कि चौराहों पर लंबे समय से तैनात यातायातकर्मियों की ड्यूटी बदली जाएगी। ड्यूटी के लिए चार्ट बनाया जाएगा।

ट्रैफिक पुलिस को बैज, डिजायनर जैकेट
यातायात के सिपाहियों को पहचान के लिए विशेष बैज देने की व्यवस्था की जा रही है। इससे उनकी जवाबदेही तय होगी। यातायातकर्मियों को डिजायनर जैकेट और क्रॉस जैकेट दी जाएंगी जिससे दूर से ही उनकी पहचान हो सके।
सभी ऑटो को चार अंकों का यूनीक कोड दिया जाएगा। यह कोड ऑटो में सामने की तरफ बड़े-बड़े अंकों में लिखा रहेगा। हादसे या वारदात के शिकार लोग ऑटो का नंबर नहीं देख पाते। साथ ही एक नंबर पर कई ऑटो चलाकर नियमों का उल्लंघन किया जाता है। इस कोड से यह समस्या समाप्त हो जाएगी।