फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SSI Omkar Nath dead body found hanging infront of poorakalandar thana in Ayodhya.

Ayodhya News : फंदे से लटकता मिला वरिष्ठ उपनिरीक्षक का शव, पूराकलंदर थाने में थी तैनाती, आज ही हुआ था तबादला

Wed, 14 Sep 2022 10:50 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Wed, 14 Sep 2022 10:50 PM IST
सार

मैनुद्दीनपुर गांव में कमरा लेकर रह रहे एसएसआई ओंकारनाथ का शव बुधवार को फांसी के फंदे पर लटका मिला है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
SSI Omkar Nath dead body found hanging infront of poorakalandar thana in Ayodhya.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अयोध्या जिले में पूराकलंदर थाने में तैनात वरिष्ठ उपनिरीक्षक ओमकार नाथ का शव बुधवार सुबह संदिग्ध हालात में निजी आवास में फंदे से लटकता हुआ मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।

विज्ञापन


संतकबीर नगर के मूल निवासी ओमकार नाथ (46) अभी कुछ माह पूर्व ही पूराकलंदर थाने में स्थानांतरित होकर वरिष्ठ उपनिरीक्षक के पद पर तैनात किए गए थे। एसएसपी ने बुधवार सुबह ही उनका थाने से अयोध्या कोतवाली स्थानांतरण का आदेश जारी किया था। हालांकि विभाग के लोगों का कहना है कि उन्हें स्थानांतरण की जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन


वह पूराकलंदर थाने के सामने स्थित मैनुद्दीनपुर गांव निवासी अर्जुन सिंह के मकान में किराए पर रहते थे। उनका परिवार संतकबीर नगर में पैतृक घर में ही रहता है। पुलिस का कहना है कि वरिष्ठ उपनिरीक्षक ओमकारनाथ बुधवार सुबह करीब छह बजे वॉक करके लौटे थे। करीब घंटे भर बाद जब बाहर नहीं निकले तो बगल के कमरे में किराए पर रह रहे उपनिरीक्षक मुस्ताक अहमद ने ड्यूटी पर थाने की ओर जाते वक्त ओमकार नाथ को पुकारा। कोई जवाब न आने पर उन्होंने दरवाजा सरकाया तो देखा कि ओमकारनाथ के गले में गमछा बंधा हुआ था। छत में लगे हुक के सहारे शव लटक रहा था। उन्होंने पूरा कलंदर थाने के प्रभारी राजेश सिंह को इसकी जानकारी दी। पूराकलंदर थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed