फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ssb soldiers misbehaved with ladies in bahraich

जवानों पर महिलाओं से अभद्रता करने का आरोप, एसएसबी ने किया खंडन

Sat, 05 Jan 2019 04:19 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 05 Jan 2019 04:19 PM IST
विज्ञापन
ssb soldiers misbehaved with ladies in bahraich
- फोटो : डेमो

बहराइच के निशानगाड़ा गांव में देर रात तलाशी के बहाने उत्पात मचाने के आरोप का एसएसबी ने खंडन किया है। दरअसल, ग्रामीणों ने आरोप लगाया था कि जवानों ने गुरुवार (3 जनवरी) की रात उनके घरों में घुसकर तोड़फोड़ की और विरोध करने पर पिटाई भी की। वहीं, महिलाओं से भी अभद्रता की।

विज्ञापन


निशानगाड़ा रेंज में एसएसबी की 59वीं बटालियन है। बटालियन के जवान गुरुवार (3 जनवरी) की रात 11 बजे के आसपास निशानगड़ा गांव में पहुंच गए। सभी ने ग्रामीणों के घरों में तलाशी लेने की बात कही थी।
विज्ञापन


गांव के रामू, नानबच्चा, राम किशोर और संतोष अदि का कहनाा था कि उनके द्वारा रात में तलाशी का विरोध करने पर एसएसबी के जवानों ने पिटाई शुरू कर दी। घर की महिलाएं पुरुषों को बचाने दौड़ी तो जवानों ने उन्हे भी लाठियों से पीटा। जवानों के उत्पात और पिटाई में दिलमाया, शांती देवी, कल्पना देवी, मीना, मीरा देवी आदि जख्मी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि वह सभी दुहाई देते रहे लेकिन जवानों को तरस नहीं आया। कुछ जवान शराब के नशे में भी थे। जख्मी दिलमाया और कल्पना देवी ने बताया कि जवानों ने अपशब्दों का प्रयोग करते हुए अभद्रता भी की थी। अधिकारियों से शिकायत करने की बात पर जवानों ने सभी घरों के महिलाओं और पुरुषों को एकत्रित कर कड़ाके की ठंड में खुले मैदान में असलहे की नोक पर लगभग एक घंटे खड़ा रखा। शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों ने एसडीएम से मामले की शिकायत की।


इस पर उपजिलाधिकारी केपी भारती ने मामले में तहसीलदार को जांच सौंपी थी। एसएसबी का कहना है कि जांच में मामला पूरी तरह असत्य है और एसएसबी ऐसी किसी घटना का खंडन करती है।

पढ़ें: एसएसबी के खंडन की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed