फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SSB Jawan died in doubtful conditions in Shravasti.

Shravasti: संदिग्ध परिस्थितियों में एसएसबी जवान की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

Sun, 26 Jan 2025 05:59 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती
अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती Published by: ishwar ashish Updated Sun, 26 Jan 2025 05:59 PM IST
सार

श्रावस्ती की एसएसबी 62वीं वाहिनी भिनगा में तैनात एक एसएसबी जवान की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। प्रथमदृष्टया मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है।

विज्ञापन
SSB Jawan died in doubtful conditions in Shravasti.
एसएसबी जवान की हुई मौत। - फोटो : amar ujala

विस्तार

एसएसबी 62वीं वाहिनी भिनगा में तैनात एक एसएसबी जवान को रविवार सुबह हार्ट अटैक की शिकायत के बाद संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा लाया गया जहां उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची भिनगा कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कर्नाटक निवासी यलप्पा हंजनाट्टी (24) एसएसबी जवान 62 वीं वाहिनी में कांस्टेबल के पद पर तैनात था। बताया जा रहा है कि रविवार भोर वह अपने कमरे से कुछ सामान लेने गया था तभी उसे हार्ट अटैक आ गया।
विज्ञापन


इसके बाद आनन फानन में एसएसबी जवान को संयुक्त जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची भिनगा कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस भेज ददा है। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक भिनगा भानु प्रताप सिंह का कहना है कि प्रथमदृष्टया मौत का कारण हार्ट अटैक ही है। बाकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed