{"_id":"65834751308f8dc6a4076918","slug":"ssb-anniversary-lucknow-news-c-13-1-lko1020-540272-2023-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: ब्रास और पाइप बैंड की धुन ने किया मंत्रमुग्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: ब्रास और पाइप बैंड की धुन ने किया मंत्रमुग्ध
Thu, 21 Dec 2023 01:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 21 Dec 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। नेपाल-भूटान सीमा की सुरक्षा व सीमावर्ती लोगों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने का लक्ष्य लिए हुए सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने बुधवार को अपनी 60वीं वर्षगांठ मनाई।
विभूतिखंड स्थित प्रशासनिक भवन में आयोजित कार्यक्रम में एसएसबी के आईजी संजय रत्न ने बताया कि एसएसबी भारत-नेपाल और भारत-भूटान की अंतरराष्ट्रीय सीमाओं की सुरक्षा के अतिरिक्त आंतरिक ड्यूटी, नक्सल ऑपरेशन व निर्वाचन ड्यूटी बखूबी निभा रहा है। आईजी रत्न संजय ने सलामी ली। इसके बाद ब्रास और पाइप बैंड ने देश भक्ति के गीतों पर अपनी प्रस्तुति दी। दोनों बैंड की धुन बजते ही वहां मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर बैंड के लोगों का उत्साह बढ़ाया। इस मौके महेश कुमार उप महानिरीक्षक, कमलकांत उप महानिरीक्षक, डॉ. निखिल कुमार प्रसाद उप महानिरीक्षक (चिकित्सा), डॉ. एके सिन्हा कमांडेंट (पशु-चिकित्सा) और अन्य अधिकारी व उनके परिवारीजन मौजूद रहे।