{"_id":"5dce46e48ebc3e54de04a28f","slug":"srikant-sharma-puts-pre-paid-electricity-meter-in-his-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी के सभी थानों, सरकारी आवास और दफ्तरों में लगेंगे प्री पेड मीटर, ऊर्जा मंत्री ने की शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी के सभी थानों, सरकारी आवास और दफ्तरों में लगेंगे प्री पेड मीटर, ऊर्जा मंत्री ने की शुरुआत
Fri, 15 Nov 2019 12:08 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 15 Nov 2019 12:08 PM IST
विज्ञापन
ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा अपने आवास पर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के सभी सरकारी आवास, थानों और कार्यालयों में प्री पेड बिजली के मीटर लगाए जाएंगे। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने अपने सरकारी आवास पर मीटर लगाकर इसकी शुरुआत कर दी। इस दौरान विभाग के प्रमुख सचिव अरविंद कुमार भी मौजूद थे।
विज्ञापन
दरअसल, मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (एमवीवीएनएल) ने शुक्रवार से सरकारी बंगलों पर प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाने का काम शुरू कर दिया है। सरकारी प्रवक्ता के मुताबिक प्रीपेड स्मार्ट मीटर के सिलसिले में एजेंसी ने मौका मुआयना किया।
विज्ञापन
ऊर्जा मंत्री के बंगले पर प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगने के बाद कॉलिदास मार्ग के तीन अन्य बंगलों में भी प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाया जाएगा। ये बंगले वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना एवं कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के हैं।
विज्ञापन
मंत्रियों के इन बंगलों की विद्युत खपत का लोड लगभग 25 किलोवाट है। प्रीपेड स्मार्ट मीटर की खासियत ये है कि इसमें प्रीपेड, पोस्ट पेड एवं सोलर बिजली की सप्लाई की बिलिंग की जा सकती है। यानी इस मीटर के लगने के बाद उपभोक्ता चाहे तो उसे प्रीपेड रिचार्ज करा लें या फिर पहले बिजली जलाए और बाद में बिल भरे और सोलर बिजली की बिलिंग भी हो जाएगी।
गौरतलब है, कि ऊर्जा मंत्री ने 15 नवंबर से सरकारी आवासों में प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाने के अभियान की घोषणा की थी। ऊर्जा मंत्री के बाद सरकारी बंगलों में निवास करने वाले नौकरशाहों को भी प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगवाना पड़ेगा।