फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sri Ram University will be built in Ayodhya, research will be done on Ram culture

अयोध्या में बनेगी श्रीराम यूनिवर्सिटी, राम संस्कृति पर होगा शोध

Sun, 07 Mar 2021 09:07 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 07 Mar 2021 09:07 PM IST
विज्ञापन
Sri Ram University will be built in Ayodhya, research will be done on Ram culture
उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा। - फोटो : amar ujala
उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने रविवार को बताया कि अयोध्या में श्रीराम यूनिवर्सिटी बनेगी। यह विश्वविद्यालय राम संस्कृति पर शोध का बड़ा केंद्र होगा। इस कार्य के  लिए निजी क्षेत्र से कई प्रस्ताव आएं हैं। लोगों को आमंत्रित भी किया गया है।
विज्ञापन


डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार की योजना अयोध्या में भव्य मंदिर निर्माण और धार्मिक नगरी को अंतरराष्ट्रीय शहर के रूप में पहचान देने की है। ऐसे में शिक्षा जगत भी अयोध्या के रामराज की कल्पना में अहम भूमिका निभाएगा। इसके लिए ही प्रदेश सरकार श्रीराम विश्वविद्यालय की स्थापना करने जा रही है। इसमें भगवान राम की संस्कृति, रामायण और अन्य ग्रंथों पर शोध करने के साधन भी उपलब्ध होंगे। डॉ. शर्मा ने रविवार को यहां रामलला के दर्शन कर, राम जन्मभूमि परिसर में चल रहे मंदिर की नींव खोदाई का कार्य भी देखा।
विज्ञापन


मौके पर उन्होंने कहा कि जो नारा, रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे... हम बचपन में लगाते थे, आज वह साकार हो रहा है। आज जब राममंदिर की नींव की खोदाई का कार्य देखा तो मन प्रसन्न हो उठा। उन्होंने बताया कि जिस प्रकार से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कल्पना की है उसी प्रकार से अयोध्या में चारों तरफ पुलों, सड़काें, सीवरेज, बड़े-बड़े स्मारकों, मंदिरों के जीर्णोद्धार-सुंदरीकरण व राम की मूर्ति लगाए जाने का निर्णय कार्य को रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. शर्मा ने कहा कि शिक्षा मंत्री के नाते भगवान से यही प्रार्थना करने आया हूं कि यहां जल्द श्रीराम विश्वविद्यालय की स्थापना हो। भगवान ऐसे लोगों को सद्बुद्धि दे जो धर्म के प्रति अनास्था रखते हुए आलोचना का भाव रखते हैं और मंदिर निर्माण की परिकल्पनाओं में बाधा बनने का कार्य करते हैं। बंगाल चुनाव के सवाल पर कहा कि वहां पर जय श्रीराम गूंज रहा है और आगे भी गूंजेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed