{"_id":"6859bbf4d657a4a66f0dc00e","slug":"sri-lanka-earns-the-most-from-tourism-in-uttar-pradesh-contributing-25-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1263691-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: श्रीलंका को पर्यटन में यूपी से सबसे ज्यादा कमाई, 25 फीसदी योगदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: श्रीलंका को पर्यटन में यूपी से सबसे ज्यादा कमाई, 25 फीसदी योगदान
Tue, 24 Jun 2025 02:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 24 Jun 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
प्रेसवार्ता में श्रीलंका टूरिज्म की सहायक निदेशक शिरानी हेरथ। साथ में एसकेएल इंटरनेशनल के प्रति
लखनऊ। श्रीलंका टूरिज्म प्रमोशन ब्यूरो और श्रीलंका कन्वेंशन ब्यूरो ने उत्तर प्रदेश में अपने पर्यटन बाजार को मजबूत करने के उद्देश्य से लखनऊ में बी2बी नेटवर्किंग और रोडशो का आयोजन किया। गोमतीनगर स्थित एक होटल में आयोजित इस कार्यक्रम में पर्यटन मंत्री विजीथा हेराथ और उप मंत्री प्रो. रुवान रणसिंघे के नेतृत्व में श्रीलंका से 35 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में श्रीलंका टूरिज्म की सहायक निदेशक शिरानी हेरथ ने बताया कि श्रीलंका आने वाले कुल भारतीय पर्यटकों में यूपी का 25 फीसदी योगदान है। जनवरी से मई 2025 के बीच कुल 10,29,803 पर्यटकों में से 2,04,060 भारत से थे।
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के बाद श्रीलंका टूरिज्म को बड़ा फायदा मिला है। ट्रैवल एजेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (टीएएआई) की यूपी-उत्तराखंड चेयरपर्सन हीना जैदी के अनुसार, यूपी से हर साल 10 हजार से ज्यादा पर्यटक श्रीलंका जाते हैं। बुद्ध सर्किट, रामायण ट्रेल और धार्मिक स्थलों से जुड़ाव की वजह से टेम्पल टू टेम्पल टूरिज्म तेजी से बढ़ा है।
विज्ञापन
कार्यक्रम में 200 से अधिक ट्रैवल एजेंट्स व इंडस्ट्री प्रतिनिधियों ने भाग लिया। समापन अवसर पर श्रीलंकाई कलाकारों द्वारा पारंपरिक सबरगमों नृत्य ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।