फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   spot focous sampiling from airport to toll plaza

एयरपोर्ट, एक्सप्रेस-वे से लेकर टोल प्लाजा तक लिए सैंपल, स्पॉट फोकस सैंपलिंग के पहले दिन 4300 लोगों के लिए नमूने

Tue, 23 Feb 2021 11:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
spot focous sampiling from airport to toll plaza
अन्य राज्यों में कोरोना के केस बढ़ने के बाद लखनऊ में भी निगरानी बढ़ा दी गई है।
लखनऊ। महाराष्ट्र सहित अन्य प्रदेशों में कोरोना के मरीज बढ़ते ही राजधानी में स्पॉट फोकस सैंपलिंग शुरू कर दी गई है। पहले दिन करीब 4300 लोगों के नमूने लिए गए। इसमें करीब 2500 की आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल भेजा गया है। अन्य की एंटीजन जांच की रिपोर्ट निगेटिव मिली है।
विज्ञापन

मंगलवार को एयरपोर्ट पर दो टीमों ने सैंपल लिया। इसी तरह आगरा एक्सप्रेस-वे, रेलवे स्टेशन एवं टोल प्लाजा पर नमूने लिए गए। अभियान सात दिन तक चलेगा। एसीएमओ डॉ. एमके सिंह ने बताया कि स्पॉट फोकस सैंपलिंग में महाराष्ट्र से आने वालों की सूची भी तैयार की जा रही है। रिपोर्ट निगेटिव होने के बाद भी इनकी 10 दिन तक निगरानी होगी। इसी तरह एयरपोर्ट पर अन्य स्थानों से आने वालों का डाटा रखवाया जा रहा है। जिनमें किसी तरह के लक्षण हैं, उन्हें निगेटिव आने के बावजूद 10 दिन तक क्वारंटीन रहने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

14 नए मरीज मिले
राजधानी में मंगलवार को कोरोना के 14 नए मरीज मिले, जबकि 38 डिस्चार्ज हुए। खास बात यह है कि नौ दिन से किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। आशियाना में तीन, गोसाईगंज में तीन, चौक में दो मरीज मिले। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 6110 लोगों के सैंपल लिए। अब 281 सक्रिय मरीज ही रह गए हैं। इसमें होम आइसोलेशन में मरीजों की संख्या 79 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा
कोरोना जांच की फीस लिए जाने से नाराज कई यात्रियों ने एयरपोर्ट पर हंगामा किया। दुबई से लौटे फैसल, मोहसिन खान और श्याम चरण ने बताया कि उन्हें जांच रिपोर्ट की जगह सिर्फ एक रसीद दी जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि जांच और फीस स्वास्थ्य मंत्रालय के आदेश पर ली जा रही है। बताया कि यात्रियों को समझाकर घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed