{"_id":"330245a0a898b57a47dd2cad5b8e5b07","slug":"sports-college-wins-the-match-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पोर्ट्स कॉलेज की धमाकेदार जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पोर्ट्स कॉलेज की धमाकेदार जीत
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 15 Sep 2014 01:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवा खिलाड़ियों सुसज्जित गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज ने टाइटन क्लब को 5-0 से करारी मात देते हुए जिला फुटबॉल लीग में पूरे अंक अर्जित किए।
विज्ञापन
अन्य मुकाबलों में कैसल क्लब और अवध क्लब की टीमें जीत दर्ज करने में सफल रही। लविवि ग्राउंड में खेली जा रही प्रतियोगिता में दिन का पहला मुकाबला स्पोर्ट्स कॉलेज और टाइटन फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया, जो पूरी तरह एकतरफा रहा।
विज्ञापन
मैच के दौरान स्पोर्ट्स कॉलेज के सधे खेल का टाइटन क्लब के बाद कोई जवाब नहीं था। विजेता टीम से उदित चौधरी ने दो और सुनील याद, सुधांशु व संतोष ने एक-एक गोल किए।
विज्ञापन
दूसरे मैच में कैसल क्लब ने सिटी क्लब पर 1-0 से रोमांचक जीत दर्ज की। कैसल क्लब की ओर से सैफ खान (45वें मिनट) एकमात्र गोल करने में सफल रहे।
दिन के अंतिम लीग मुकाबले में अवध क्लब ने मिलानी क्लब की चुनौती को 4-2 से तोड़ा। विजेता टीम से ए काजमी ने शानदार स्किल का प्रदर्शन करते हुए हैट्रिक जमाई।