{"_id":"6a276dc20587fc3d68036e0f","slug":"spell-of-rain-will-begin-in-up-from-june-11-after-sweltering-heat-on-june-9-and-10-2026-06-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Weather Alert: सूरज के तेवर हुए खतरनाक, यूपी में हीटवेव का विस्फोट! इसी बीच आ गया मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Weather Alert: सूरज के तेवर हुए खतरनाक, यूपी में हीटवेव का विस्फोट! इसी बीच आ गया मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट
Tue, 09 Jun 2026 07:05 AM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Tue, 09 Jun 2026 07:05 AM IST
सार
यूपी में मौसम में उतार चढ़ाव जारी है। 11 जून से बारिश के आसार हैं। प्रदेश में कहीं तल्ख धूप तो कहीं तेज हवाओं संग बारिश होने की संभावना है। 9 और 10 जून को तपिश के बाद बारिश का सिलसिला शुरू होगा। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
हीटवेव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश में बढ़ती तपिश और गर्मी लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही है। सोमवार को प्रदेश के लगभग 25 जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार दर्ज किया गया। बुंदेलखंड और दक्षिणी जिलों में हालात और भी खराब रहे।
विज्ञापन
वाराणसी, चुर्क, बांदा,आगरा और प्रयागराज आदि जिलों में आसमान से जैसे आग बरसी। वहीं गोरखपुर, जालौन जैसे प्रदेश के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी हुई। लखनऊ, बाराबंकी, हरदोई समेत कुछ जिलों में दोपहर से पहले बादलों की आवाजाही दिखी।
विज्ञापन
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मौसम का यह उतार चढ़ाव जारी रहने वाला है। 09 और 10 जून को प्रदेश के ज्यादातर जिलों में तापमान में बढ़त आएगी। इसके बाद 11 जून से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके असर से 13 जून तक प्रदेश के विभिन्न इलाकों में तेज हवाएं और बूंदाबांदी देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
सोमवार को 43.3 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ वाराणसी प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। इसके अलावा बांदा में 42.6 डिग्री, प्रयागराज में 42.5 डिग्री, चुर्क में 42.3 डिग्री और झांसी में 42 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा।