फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Speeding vehicle hits bike, father dies, son injured

Lucknow News: तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटे घायल

Sat, 09 Nov 2024 01:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 09 Nov 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
Speeding vehicle hits bike, father dies, son injured
सतांव (रायबरेली)। गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के रायबरेली-गुरुबख्शगंज मार्ग पर शुक्रवार की देर शाम एक बाइक सवार को तेज रफ्तार वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

देर शाम करीब नौ बजे खीरों थाना क्षेत्र के पूरे बैसन निवासी सत्येंद्र सिंह (42) पुत्र रामदेव अपने दो बच्चों हर्षवर्धन (13) व यशवर्धन (12) के साथ रायबरेली शहर स्थित घर जा रहे थे। सत्येंद्र सिंह जैसे ही रायबरेली-गुरुबख्शगंज मार्ग पर दो सड़का गांव के पास पहुंचे तो बाइक को पीछे से तेज रफ्तार वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सत्येन्द्र सिंह सहित दोनों बच्चे सड़क पर गिर गए। जिसमें सत्येन्द्र सिंह की मौत हो गई। जबकि घायल हुए बच्चों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। थानाध्यक्ष बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। जबकि घायल हुए दोनों बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed