{"_id":"673125cb269e9156bc013ab9","slug":"speeding-pickup-overturns-after-climbing-divider-11-injured-lucknow-news-c-13-1-lko1103-947100-2024-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: तेज रफ्तार पिकअप डिवाइडर पर चढ़कर पलटी, 11 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: तेज रफ्तार पिकअप डिवाइडर पर चढ़कर पलटी, 11 घायल
Mon, 11 Nov 2024 02:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 11 Nov 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
बख्शी का तालाब। इटौंजा इलाके में रविवार दोपहर दो बजे सीतापुर से लखनऊ मजदूरों को लेकर आ रही पिकअप अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। इससे पिकअप सवार 11 मजदूर घायल हो गए हैं।
सीतापुर के सिधौली निवासी छोटू, मनोज, प्यारेलाल, मनोज, संजीत, विद्या सागर, जब्बार, इस्माइल सहित 11 मजदूर रविवार को लखनऊ मजदूरी के लिए पिकअप में सवार होकर आ रहे थे। दोपहर दो बजे के करीब इटौंजा स्थित रेलवे हॉल्ट के सामने हाईवे पर पिकअप डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। इससे सभी मजदूर पिकपअ के नीचे दब गए। दुकानदार व लोगों ने मजदूरों को निकालकर एंबुलेंस से इटौंजा सीएचसी में भर्ती कराया। प्रभारी निरीक्षक इटौंजा मार्कंडेय यादव ने बताया कि चालक, पिकअप छोड़कर भाग गया है। (संवाद)